सरोजनी नगर विधानसभा के भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण समर्पण राशि में सहयोग दिया

Lucknow
  • सरोजनी नगर विधानसभा के भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण समर्पण राशि में सहयोग दिया

(www.arya-tv.com)सरोजनी नगर विधानसभा स्थित आशियाना चांसलर क्लब में विद्यावती वार्ड दो के पार्षद एवं पार्षद दल के उप नेता कौशलेंद्र द्विवेदी द्वारा आदर्श श्री राम प्रभु के मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि में सहयोग के लिए बैठक की। जिसमें संघ प्रांत सह प्रचारक मनोज, संघ के पदाधिकारी श्यामजी त्रिपाठी के तत्वाधान में नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला , सरोजिनी नगर विधानसभा के पार्षद विमल तिवारी, पार्षद कमलेश सिंह, नामित पार्षद सरबजीत सिंह बिल्लू, पूर्व अवध क्षेत्र पदाधिकारी रंजना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, युवा मोर्चा नगर सदस्य मनीष शुक्ला, भाजपा नेता सत्येन्द्र पाण्डेय एवं सरोजिनी विधानसभा मीडिया प्रभारी चन्द्रभूषण पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने भी श्री राम प्रभु के चरणों में 5100 रुपए की धनराशि समर्पण किया।