सरोजनी नगर। किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार तिवारी रिंकू ने रविवार को अपना 36वां जन्म दिन पैतृक गांव नेवाजी खेड़ा में किसानों व गरीब बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने गांव के छोटे-छोटे बच्चों व किसानों के साथ मिलकर केक काटा।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को टॉफी, बिस्कुट व फल वितरित किये। इस मौके पर किसान नेता के घर पहुंचे क्षेत्र के तमाम किसानों ने उनको जन्म दिन की शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। किसान नेता रिंकू ने भी सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्यायों पर भी विचार विमर्श किया और हमेशा उनकी हर समस्या व सुख दुःख में शामिल रहने का वादा किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन के कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।