बिग बॉस 15:सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा लेंगी तेजस्विनी प्रकाश

# Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, कर्ण संगिनी और सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकीं तेजस्विनी प्रकाश 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों जी कॉमेडी शो में नजर आ रही थीं, हालांकि अब बिग बॉस 15 के लिए एक्ट्रेस ने ये शो छोड़ दिया है।

स्पॉटबॉय ने सूत्रों के अनुसार बताया है कि तेजस्विनी प्रकाश पिछले तीन हफ्तों से कॉमेडी शो की शूटिंग में नहीं पहुंची हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 15 में जाने की तैयारी कर रही हैं जो अगले महीने से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।बिग बॉस 15 से पहले तेजस्विनी प्रकाश कलर्स चैनल के ही स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्हें खूब पसंद किया गया था। इस शो में उन्हें रोहित शेट्टी से भी काफी डांट पड़ी थी। इस सीजन से पहले भी तेजस्विनी को उनकी पॉपुलैरिटी देखते हुए बिग बॉस 14 का ऑफर दिया गया था, हालांकि उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था।शो में हिस्सा लेने के लिए राखी सावंत के पति रितेश, एक्टर करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, जबकि बिग बॉस ओटीटी के टॉप 5 फाइनलिस्ट प्रतीक सहजपाल की शो में एंट्री कन्फर्म है।

विवादों में था तेजस्विनी प्रकाश का शो

तेजस्विनी प्रकाश का शो पहरेदार पिया की काफी विवादों में रहा था। शो में दिखाया गया था कि मजबूरी में एक छोटे बच्चे की दोगुनी उम्र की लड़की से शादी करवा दी गई थी जो उसकी रक्षा करती है। शो में दोनों के रोमांटिक प्लॉट पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद इस शो को कई सालों तक आगे बढ़ा दिया गया था, हालांकि विवादों के बाद शो ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था।