बाइडन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रतिबंधों पर दी राहत, ट्रंप प्रशासन ने खत्म की थी छूट

International

(www.arya-tv.com) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रतिबंधों पर राहत दी है। साल 2020 में अमेरिक के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस छूट को समाप्त कर दिया था। इन छूटों का उद्देश्य ईरान को 2015 के समझौते के पालन के लिए लुभाना है। जिसका वह उस वक्त से उल्लंघन कर रहा है, जब ट्रंप 2018 में इस समझौते से पीछे हट गए थे और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया था।

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने शुक्रवार को ईरानी परमाणु कार्यक्रम के लिए प्रतिबंधों में कुछ राहत बहाल की है। अमेरिकी वार्ताकार इस अहम सत्र के लिए वियना गए हैं। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान की असैन्य परमाणु गतिविधियों से संबंधित कई प्रतिबंधों से छूट देने के लिए हस्ताक्षर किए।

अधिकारियों ने कहा कि अन्य पक्षों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और यूरोपीय संघ को समझौते की वार्ता में शामिल करने के लिए छूट आवश्यक है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने ट्वीट कर ​कहा है कि हमने ईरान को प्रतिबंधों से राहत नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि हम ईरान के ‘संयुक्त व्यापक कार्य योजना’ (जेसीपीओए) के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं पर वापस लौटने तक ऐसा नहीं करेंगे। ईरान का कहना है कि वह समझौते की शर्तों का सम्मान नहीं कर रहा है क्योंकि अमेरिका ही पहले इससे अलग हो गया था। ईरान ने सभी प्रतिबंधों से राहत की बहाली की मांग की है।