जीएसटी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल :अजय त्रिपाठी

Lucknow

पंडित बृजेश कुमार मिश्रा

  • जीएसटी विभाग के छापे बंद न हुए तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल

(www.arya-tv.com)भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रदेश कार्यालय विकास नगर पर संपन्न हुई बैठक में वर्तमान समय में राजधानी लखनऊ सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जी. एस. टी. विभाग के द्वारा व्यापारियों के यहां मारे जा रहे छापों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और निंदा भी की गई और सर्वे छापों के विरोध में आंदोलन करने की भी बात की गई बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि सरकार ने जी. एस. टी. लगाते समय व्यापारियों से यह वादा किया था कि जी. एस. टी. लगने से सभी प्रकार के सर्वे छापे बंद हो जाएंगे जबकि उल्टा हो रहा है जगह-जगह गाड़ी रोकी जा रही है पूरे प्रदेश में छापे मारे जा रहे हैं बैठक में उपस्थित भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी (मुन्ना) , भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ने कहा अगर राजधानी लखनऊ सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश के जी. एस. टी. विभाग के छापे बंद न हुए तो बहुत जल्द ही भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल जी. एस. टी. कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *