Bareilly News : पीओके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा! बरेली के मौलाना ने की यूएनओ से दखल की मांग

# ## Bareilly Zone

बरेली, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के हालात पर चिंता जताते हुए बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) से हस्ताक्षेप की मांग की है। मौलाना ने कहा कि, पीओके में अपने अधिकारों को लेकर प्रदर्शन रहे आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अब तक 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसलिए यूएनओ को तत्काल हस्ताक्षेप करना चाहिए।

ऑल इंडिया मुस्लिम मंच के अध्यक्ष मौलाना शहाबदुद्दीन रजवी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना आम लोगों का दमन कर रही है। इंटरनेशनल संस्थाओं को मौजूदा हालात की निष्पक्ष जांच करते हुए, पाक सेना की बर्बरता को रोकना चाहिए। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तानी फौज आम लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। विरोध करने पर सीधे गोलियों से भून दिया जा रहा है। पीओके के विभिन्न हिस्सों मे फौज की गोलियां से अब तक मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच चुकी है। हालात बेहद खराब है। यहां लोगों को विरोध तक का हक नहीं है और सेना सीधे गोली से उड़ा दे रही है।