छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर चमक बिखेर रहे बरेली के अभिनेता

Bareilly Zone Fashion/ Entertainment UP

बरेली।(www.arya-tv.com) ​छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब बरेली के कलाकार बड़े पर्दे पर अपनी कमाल दिखा रहां रहे है। यही वजह है बरेली शहर से निकले तमाम युवा लगातार एक से बढ़कर एक नाटक में अपनी दमदार मौजूदगी दिखा रहे हैैं। बरेली के इन युवाओं में आत्मविश्वास इतना कि अदाकारी का एक पहलू ही नहीं अलग-अलग विधा में हाथ आजमाने से भी ये कतरा नहीं रहे हैैं।

बरेली के इंदिरा नगर मुहल्ले का एक ऐसा ही युवा है पारस अरोड़ा। पारस ने स्टार प्लस के प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक महाभारत में अभिमन्यु का दमदार निभाया था। पारस का सफर यहीं खत्म नहीं होता। वह बॉलीवुड की फिल्म रज्जो में प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत के हीरो भी बन चुके हैैं।

फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया था। अब वह सबटीवी के नए धारावाहिक ‘काटेलाल एंड सन्स’ में भी दिख रहे हैैं। शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे टेलीकास्ट हुए एपिसोड में उनका पहला शॉट भी आया। काटेलाल एंड सन्स में वह डॉक्टर प्रमोद का रोल अदा कर रहे हैैं। अब यह रोल नाटक में अपनी किस-किस तरह की हरकतों से लोगों को गुदगुदाएगा, यह वक्त के साथ पता चलेगा। लेकिन यह तय है कि यह युवा अपने अभिनय का नया रंग दिखाकर अपने ही शहर के लोगों को चौंकाने के लिए तैयार है।

इंदिरा नगर निवासी पारस अरोड़ा मुंबई में पिछले 13 साल से रह रहे हैैं। उन्होंने दर्जनों नाटकों में छोटे-बड़े रोल के अलावा महाभारत में अभिमन्यु का दमदार अभिनय किया।

बरेली का साहित्य रंगमंच के साथ बड़े और छोटे पर्दे पर भी हमेशा योगदान रहा है। छोटे पर्दे पर आज कई रंग चमक रहे। इनमें इंदिरा नगर निवासी पारस अरोड़ा, बड़ा बाजार निवासी हिबा खान और यू-ट्यूब चैनल के जरिए लूडो फिल्म में अभिनय करने वाले संदीप शर्मा जैसे कई नाम शामिल हैैं।