मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी है बदमाश कमर अली का कनेक्शन:18 साल से मुंबई था ठिकाना

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) 18 साल बाद STF के हत्थे चढ़ा एक लाख का ईनामी बदमाश कमर अली का संबंध अंडरवर्ल्ड से था। बरेली STF को उसके मोबाइल में मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई बदमाशों के नंबर मिले हैं। STF अब कमल अली के मोबाइल का कॉल रिकार्ड निकालने की तैयारी में है। कमल अली पर 28 मुकदमे दर्ज हैं। वह अपराध करने के बाद मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े बदमाशों के यहां पनाह लेता था।

मुंबई का भी आपराधिक इतिहास तलाश रही STF
बरेली STF ने मंगलवार को कमर अली निवासी मियां जान वाली गली कोतवाली जनपद रामपुर को बरेली से गिरफ्तार किया था। वह 32 साल से क्राइम की दुनिया में सक्रिय है। उस पर डबल मर्डर, मर्डर, लूट, डकैती, रंगदारी के यूपी और दिल्ली में 28 मुकदमे दर्ज हैं। बरेली में भी उसके खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं।

पिछले 18 साल से वह फरार था और मुंबई में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसने STF को कुछ लोगों के नाम बताए हैं। इसी के साथ मुंबई के करीब 32 संदिग्ध मोबाइल नंबर कमल अली के मोबाइल से एसटीएफ ने बरामद किए है। जिसमें बड़ी संख्या में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के नंबर भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल STF यह पता लगाने में भी जुटी है कि कहीं कमल अली मुंबई अंडरवर्ल्ड के लिए तो काम नहीं कर रहा था। रामपुर का रहने वाला कमर अली बेहद शातिर अपराधी है। वह मुंबई के साथ ही दिल्ली और लखनऊ के कई बड़े गैंग के लिए भी काम करता था। वह इतना खतरनाक था कि उसने अपने पड़ोस में ही डबल मर्डर को अंजाम दिया था।