‘‘स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी’’ के लिए सम्मानित किया गयाः अशोक सिंह

Lucknow

(www.arya-tv.com)नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं नेतृत्व को मजबूत करने के लिये प्रदेश स्तर पर नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन जिला, मण्डल एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है जिसके अंतर्गत ‘‘स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी’’ से आगे बढ़कर ‘‘महिलाओं द्वारा नेतृत्व वाली स्वच्छता’’ में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने के लिये 7 से 30 माच तक ‘‘स्वच्छोत्सव’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 22 से माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों – मॉं शैलपुत्री, मॉं ब्रहमचारिणी, मॉं चन्द्रघंटा, मॉं कूष्मांडा, मॉं स्कंदमाता, मॉं कात्यायनी, मॉं कालरात्रि, मॉं महागौरी एवं मॉं सिद्धिदात्री की शक्तियों की पहचान कराते हुए इन 9 रूपों के अनुसार निकाय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रयासों को पहचान कर सम्मानित किया जा रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रत्येक जोन की महिलाओं को नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।

जोन-1 से  ज्ञानवती शीला, अनीता ,रानू , मुन्नी, जोन-2 से मंजू, बीना, ऋतु, अर्चना ,सोनू, जोन-3 सुनीता, राखी, मीना, उर्मिला , चाँदनी, जोन-4 राधा , फूलमति , शोभा, पूनम , उर्मिला ,जोन-5 से सुशीला , प्रेमा , सुमन ,सीमा, दुलारी ,जोन-6 से ज्योति तिवारी, गुड़िया तिवारी,  स्मिता मिश्रा , सुनीता रावत,  चांदनी वर्मा , जोन-7 से मधु , मालती , रीना ,माया ,माया , जोन-8 से चंदा , सुशीला ,चंद्रावती , शारदा ,बच्चन को सम्मानित किया गया।