प्रयागराज में अतीक की 12.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क:अतीक का वकील विजय मिश्रा लखनऊ से गिरफ्तार

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com)प्रयागराज में माफिया अतीक और अशरफ की 12.42 करोड़ की संपत्ति पुलिस कुर्क करेगी। पुलिस ने इन संपत्तियों को कुर्क करने की पूरी प्लानिंग कर ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को वकील विजय मिश्रा और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा लखनऊ के हयात होटल में पहुंची थी।

वहां संपत्ति को लेकर 20 करोड़ में डील होनी थी। लेकिन STF को इसकी सूचना मिल गई। STF की टीम ने होटल से वकील विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि STF की टीम को देखते ही जैनब फातिमा फरार हो गई थी।

14 गरीब परिवारों की 12.42 करोड़ की जमीनों पर किया था कब्जा

पुलिस की जांच में पता चला है कि अतीक अहमद ने 14 अगस्त 2015 को 14 गरीबों की कटहुला गौसपुर में स्थित अलग-अलग अराजियों जिसका कुल क्षेत्रफल 23447 वर्ग मीटर है। यह खरीद गरीबों को बंदूक से डरा-धमकाकर खरीदा गया था। इन जमीनों का पुलिस ने राजस्व विभाग ने चिह्नीकरण कर लिया है। सर्किल रेट के हिसाब से इन जमीनों की कुल कीमत 12.42 करोड़ रुपए है।

शाइस्ता ने विजय मिश्रा को दी थी संपत्तियों को बेचने की जिम्मेदारी

विजय मिश्रा अतीक अहमद को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अचानक चर्चा में आया था। उस पर अतीक और अशरफ की बेनामी संपत्तियों को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी थी। वह लगातार अतीक और अशरफ के संपर्क में था। अतीक और अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को हत्या के बाद विजय मिश्रा के ऊपर अतीक की बेनामी संपत्तियों को बेचने का जिम्मा शाइस्ता परवीन ने दिया था।

पुलिस ने बरामद किया दस्तावेज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा से वह लगातार संपर्क में रहा है। उसके फोन की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। उसके कब्जे से जमीनों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। विजय मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह अतीक की सारी बेनामी प्रॉपर्टी को जल्द से बेचा डाले।

अतीक की मौत के बाद शाइस्ता ने जमीन कराई अपने नाम

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि शाइस्ता परवीन ने अतीक की मौत के बाद कई प्रॉपर्टी अपने नाम करवाई थी। शाइस्ता और जैनब फातिमा इस समय फरार चल रही हैं। अब विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद दोनों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।