असम विधानसभा चुनाव 2021: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, ये नेता है सबसे उपर

# ## National

(www.arya-tv.com) कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 26 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी अब तक कुल 69 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार और तीन उम्मीदवारों की दूसरी सूची रविवार को जारी की थी।

पहली सूची में उसकी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया के नाम प्रमुख थे। राज्यसभा सदस्य बोरा को गोहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है तो सैकिया अपनी वर्तमान सीट नजीरा से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने वरिष्ठ नेताओं मोहन प्रकाश और जयदेव जेना को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रकाश और जेना को असम चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

असम में कांग्रेस नीत महागठबंधन में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिये तीन चरणों में – 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को मतदान होगा।