Skip to content
Thursday, April 09, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

अशरफ गनी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकरों ने पोस्ट शेयर कर लिखा, दुनियाभर के देश तालिबान को दे मान्यता

International
2021-09-272021-09-27 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे करने से ठीक पहले देश छोड़ने वाले पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का फेसबुक हैक हो गया है। खुद उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। साथ ही कहा कि हैक होने के बाद फेसबुक पर लिखी पोस्‍ट को वह खारिज करते हैं। उधर, हैकरों ने पोस्‍ट लिखकर कहा है कि दुनियाभर के देश तालिबान की सरकार को मान्‍यता दें।

अशरफ गनी ने ट्वीट कर कहा,’ मेरे आधिकारिक फेसबुक पेज को कल से हैक कर लिया गया है और जब तक यह पेज दोबारा मेरे नियंत्रण में नहीं आ जाता है, उस पर लिखी गई कोई भी पोस्‍ट वैधानिक नहीं है।’ वहीं अज्ञात हैकरों ने अशरफ गनी के फेसबुक प्रोफाइल पेज से पोस्‍ट लिखकर अंत‍रराष्‍ट्रीय समुदाय से मांग करते हुए कहा वह तालिबान सरकार को मान्‍यता दें। बता दें कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबान के काबुल पर कब्‍जे से ठीक पहले यूएई फरार हो गए थे।

अशरफ गनी पर अफगानिस्‍तान के सरकारी खजाने से धन लेकर फरार होने का आरोप लगा था। इसके बाद अशरफ गनी ने इन आरोपों अपनी सफाई भी दी थी। साथ ही कहा था कि काबुल को तालिबान ने घेर लिया था और वह रक्‍तपात को रोकने के लिए देश छोड़कर गए। अशरफ गनी ने कहा था कि उन्‍हें काबुल को इतना जल्‍दी छोड़ना पड़ा कि वह अपने सैंडल को उतारकर जूते तक नहीं पहन सके।

उधर, आज इटली ने अफगानिस्तान को मान्यता देने को लेकर इनकार कर दिया है। इटली के विदेश मंत्री ने कहा कि कम से कम 17 आतंकियों को तालिबान प्रशासन ने मंत्री बनाया है। ऐसे में इटली, तालिबान को समझने में असमर्थ है। वहीं अफगानिस्तान के उप सूचना और संस्कृति मंत्री और तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि दुनिया जल्द ही तालिबान को मान्यता देगी। उन्होंने कहा कि कई देशों के प्रतिनिधियों ने अफगानिस्तान का दौरा किया है और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को मान्यता के लिए पत्र भी भेजा है।

Tagged afganistan Ashraf Ghani Ashraf Ghani's Facebook account hacked countries around the world should give recognition to Taliban hackers shared the post and wrote hindi news INTERNATIONAL today news in International

Post navigation

यूपी के दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा, कल से करेंगी बैठक
UPHESC…असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Related Posts

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर होते ही किम जोंग ने दाग दी मिसाइल, दक्षिण कोरिया में मचा हड़कंप

2026-04-08 Dr. Anil Tripathi

ईरान-अमेरिका युद्ध विराम की बड़ी शर्त, ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से वसूलेगा 20 लाख डॉलर का जुर्माना

2026-04-08 Dr. Anil Tripathi

US राजदूत सर्गेई गोर की वेंस से मुलाकात, भारत के साथ संबंधों पर क्या बोले उपराष्ट्रपति

2026-04-07 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • Bareilly: छिनैती की घटनाओं से किया था आतंकित…मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली

    2026-04-082026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी के खिलाफ योगी सरकार सख्त, 23 हजार से अधिक जगहों पर छापेमारी

    2026-04-082026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • घर बनाने के लिए लिया 18 लाख का लोन, पैर टूटा तो नहीं भर पा रहा था किस्त, नोटिस देख पत्नी ने किया कांड

    2026-04-082026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: कानपुर देहात में बसाए जाएंगे 99 हिंदू बंगाली परिवार

    2026-04-082026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • साइबर फ्रॉड का खतरा टीचर ने समझाया, मासूम तन्मय ने परिवार बचाया

    2026-04-082026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने योगी को लिखा पत्र, निजी विद्यालयों की मनमानी को लेकर हस्तक्षेप करने की गुजारिश

    2026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने उड़ाए मुंबई इंडियंस के होश, जयवर्धने ने माना- हमारी लाइन-लेंथ पूरी तरह बिखर गई

    2026-04-082026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • लखनऊ में इलेक्ट्रानिक्स गोदाम में आग से लाखों का माल जलकर बर्बाद, फायर ब्रिगेड की मदद से पाया काबू

    2026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • गोंडा में देर रात मुठभेड़: पुलिस कार्रवाई में 2 शातिर पशु चोर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

    2026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • सीएम योगी ने दी गोरखपुर को सौगात, वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को मंजूरी, रोजगार-शोध को बढ़ावा

    2026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर होते ही किम जोंग ने दाग दी मिसाइल, दक्षिण कोरिया में मचा हड़कंप

    2026-04-08 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी में मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 8 डिग्री तक गिरेगा तापमान!

    2026-04-08 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR