- प्रिया मिश्रा मिस आर्यकुल 2024-25 और विनय प्रजापति मिस्टर आर्यकुल 2024-25 बने
बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में बौद्धिकता, रचनात्मकता और संस्कृति का अनूठा संगम “आर्योदय 2024-25” एक मंच, अनगिनत रंग, अनगिनत कला का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती रूचि सिंह, डॉ. मीनाक्षी सिंह पोषण विशेषज्ञ राजस्थान, प्रवीण सिंह, मनोज सिंह, श्रीमती स्मृति सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह ने प्रतिभागियों का उत्सावर्धन किया तथा छात्र छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति, जो धर्म, कला, दर्शन, साहित्य, संगीत, और नृत्य जैसे विविध पहलुओं को समाहित करती है, भारत की एक समृद्ध और प्राचीन विरासत है। जो सदियों से अनेक संस्कृतियों के साथ संवाद और आदान-प्रदान से प्रभावित रही है।
तीन दिवसीय आर्योदय 2024-25 के अन्तर्गत आर्यविद , आर्यकृति और आर्यसंस्कृति कार्यक्रमों में चारों हाउस के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। चारों हाउसेस के बीच तीनों दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में कड़ी टक्कर में सर्वाधिक पुरस्कार वल्लभी हाउस ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता अंग्रेजी में, कविता पाठ हिंदी के लिए, टी शर्ट पेंटिंग, वेस्ट मैटीरियल, समूह नृत्य, एकल गायन, युगल नृत्य व एकल नृत्य प्रतियोगिता में अपनी झोली में भरे, वहीं नालंदा हाउस ने फोटो कोलाज, वाद विवाद प्रतियोगिता, एक्टमपोर, पॉट पेंटिंग, फेस पेंटिंग, नाट्य प्रस्तुति, मिमिक व हास्य कवि सम्मेलन में पुरस्कार पर अपनी पकड़ कायम रखी, तो तक्षशिला हाउस ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हिन्दी में , क्विज, कविता पाठ अंग्रेजी में, मेंहदी प्रतियोगिता व एड मैड शो में पुरस्कार हासिल किए और इसी क्रम में उज्जैन हाउस ने पोस्टर प्रस्तुतीकरण, मॉडल प्रस्तुतीकरण, रंगोली, कुक विद आउट फायर और युगल गायन में जीत हासिल की।
आर्योदय 2024-25 में रैम्प वॉक भी हुआ जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न परिधानों को धारण की और थीम के अनुसार प्रस्तुति दी। इस रैम्प वॉक के जरिए मिस्टर और मिस आर्योदय 2024-25 का चयन हुआ। जिसमें प्रिया मिश्रा मिस आर्यकुल 2024-25 और विनय प्रजापति मिस्टर आर्यकुल 2024-25 बने। कार्यक्रम में फार्मेसी,एजुकेशन के साथ सभी मैनेजमेंट के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वयन विनीता दीक्षित, स्वर्णिम श्रीवास्तव, डॉ. गौरव मिश्रा, ममता पाण्डेय, मोहिनी सिंह व प्रियंका केशरवानी के सहयोग द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मीडिया टीम की और कार्यक्रम के कवरेज की बागडोर डॉ. रेखा सिंह ने संभाली।
डॉ. आदित्य सिंह उपनिदेशक फार्मेसी, प्रणव पाण्डेय विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय, डॉ. अब्दुल रब खान विभागाध्यक्ष प्रबंधन विभाग, बी.के. सिंह विभागाध्यक्ष फार्मेसी, राजेश मौर्य, वर्तिका सिंह, दीपिका कुमारी, सदब, रुखसार बानो, अनुपमा यादव, श्वेता मिश्रा, निकिता गुप्ता,डॉ. माधुरी शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, डॉ. स्नेहा सिंह, डॉ. राहुल शर्मा, आस्था तिवारी, आशीष तिवारी, साहिल सिंह, देवेंद्र सिंह अन्य शिक्षणगण व स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया ।