7 दिसंबर को देश में मनाया जाता है सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानिए इसका क्या है महत्व

National

(www.arya-tv.com) देश में हर साल 7 दिसंबर को भारत के वीर जवानों को सम्मान देने के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को सशक्त्र बल झंडा दिवस और झंडा दिवस भी कहते है। साल 1947 से इस दिन को भारत के उन वीर शहीदों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश पर अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के दिन वीर सेनानियों और शहीदों के परिवार को समान्नित किया जाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए दुश्मानों से मुकाबला किया और उनसे लड़ते हुए अपना सब​कुछ देश को समर्पित कर दिया।

इस दिन भारतीय सशस्त्र सेना बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए भारत की जनता से धन एकत्रित करने का दिन है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश के नाम आपना जीवन करने वाले दिव्यांग पूर्व सैनिकों, युद्ध में वीर गति प्राप्त किए हुए सैनिकों की विधवाओं, शहीदों के परिवार जनों की देखभाल करने के लिए मदद सुनिश्चित करता है और उनके प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रतिक है।

इस दिवस की शुरुआत देश की अजादी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की रक्षा ​समिति ने युद्ध दिग्गजों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने का फैसला लिया था। तभी से हर साल देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस और सशस्त्र बल झंडा दिवस मनाया जाने लगा। साल 1993 को सरकार ने सेना संबंधित सभी फंड को एक सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में मिला दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *