(www.arya-tv.com) पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती पर लखनऊ के महापौर सुषमा खरकवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद कौशल किशोर, सरोज़नी नगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सानिध्य में सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में पार्षद गीता देवी गुप्ता के द्वारा पुरखे सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्वयं संघ, भारतीय जनता पार्टी, समाज के बुद्धिजीवी लोग,खेलकूद जगत के प्रतिभावान, व्यापारी जगत के सम्मानित लोगों को, दुर्गेश (माधव सेवा संस्थान), विजय द्विवेदी (बौद्धिक प्रमुख),भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व पूर्व सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह , नानक चंद लखमानी , पूर्व उपाध्यक्ष सिंधी समाज, अनिल बाजपेयी ,सदस्य खाद्य एवं रसद विभाग भारत सरकार, प्रेम खरकवाल , राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय व्यापार संघ , गिरजा शंकर गुप्ता, प्रदेश संयोजक प्रचार विभाग भाजपा, रामशंकर राजपूत ,क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के द्वारा सम्मानित किया गया।
