(www.arya-tv.com) उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। क्रिएटिव और अच्छे वीडियो शेयर करते रहते हैं, साथ में जरूरतमंद की मदद करने में भी वह पीछे नहीं हटते। आनंद महिंद्रा अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करते हैं। देश के अधिकतर राज्यों में मानसून दस्तक दे रहा है। इसी बीच बारिश से बचने के लिए एक शख्स का जुगाड़ देखकर आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए।
हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बारिश में बिना छाता पकड़े एक शख्स चलता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में हैरान करने वाली बात ये थी कि शख्स के दोनों हाथ खाली थे, क्योंकि छाता पकड़ने की जरूरत नहीं थी।
वीडियो देख गदगद हुए आनंद महिंद्रा
शख्स ने छाते को दो ऐसे हैंडल से जोड़ रखा था, जिसे कंधे पर लटकाया जा सकता है। इससे छाते को पकड़ने की जरूरत नहीं थी। आसानी से आप अपने दोनों हाथ में कुछ सामान लेकर बारिश में बिना भीगे निकल सकते हैं। इस आइडिया को देखने के बाद आनंद महिंद्रा गदगद हो गए और शख्स का वीडियो शेयर कर गजब का कैप्शन लिखा है।आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इस मानसून में मुंबई में लगातार बारिश देखने को मिल रही है, मेरे हिसाब से ये आइडिया अभी बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन शायद अब समय आ गया है कि हम इस बारिश से बचने की फुलप्रूफ योजना बना लें। ऐसे पहनने योग्य छाते के बारे में सोचना चाहिए। अब सोशल मीडिया पर इस पोस्ट तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।