लक्ष्मी के नए गाने बम भोले में अक्षय कुमार ने दिखाया गजब किन्नर रूप

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी गुड न्यूज के बाद एक और फिल्म में साथ आ रहे हैं। उनकी फिल्म लक्ष्मी अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म में अक्षय कुमार एक अलग अवतार में नजर आएंगे। मेकर्स ने बुर्ज खलीफा के बाद एक और गाना रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय कुमार को देखकर आप वाकई दंग रह जाएंगे।

लक्ष्मी के लेटेस्ट सॉन्ग बम भोले में अक्षय किन्नर के रूप में डांस करते दिखाई दे रहे हैं और ईश्वर की प्रार्थना कर रहे हैं। फिल्म 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। रिलीज के पहले फिल्म कॉन्ट्रोवर्सीज में घिर चुकी है। इसके नाम को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद टाइटल से बम शब्द हटाया गया। पहले फिल्म का टाइटल लक्ष्मी बम था।

फिल्म का टाइटल बदलने के बाद टीम इसका नया पोस्टर भी जारी कर चुकी है। इसके बाद इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (ष्टक्चस्नष्ट) को भी भेजा जा चुका है। यह मूवी तमिल फिल्म मुनी 2 कंचना की रीमेक है जिसे राघव लॉरेंस ने ही डायरेक्ट किया था।