आगरा में कोरोना से बचाव के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन, इस तरह होंगी व्यवस्था

Agra Zone UP

आगरा(www.arya-tv.com) आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 32 हजार मास्क इस्तेमाल होंगे। 33 हजार जोड़ी ग्लव्स खरीदे जाएंगे। नामांकन, मतदान और मतगणना के लिए सैनिटाइजर, साबुन आदि खरीद जेम पोर्टल से करने के आदेश सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन. सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आरसी पांडेय को दिए हैं।

जेम पोर्टल से कोविड किट खरीद के लिए सीएमओ कमेटी बनाएंगे। कमेटी खरीद वाली वस्तुओं की कीमतें तय करेगी। खरीद के बाद बिलों का भुगतान कोषागार से होगा। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह के मुताबिक प्रत्येक नामांकन स्थल, मतदान स्थल और मतगणना स्थल पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग व आकस्मिक उपचार के लिए विकास खंड स्तर पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ नियुक्त किया जाएगा।

ये सामान खरीदा जाएगा

वस्तु   संख्या  अनुमानित मूल्य

फेस मास्क         32798            65,596 रुपये
सैनिटाइजर        3526 बोतल एक लीटर    4,58,000 रुपये
सैनिटाइजर        315 बोतल 100 एमएल    5,670 रुपये
हैंडवॉश               3576 (250 एमएल)    2,14,000 रुपये
ग्लव्स                33783 जोड़ी    2,26,000 रुपये