उत्तर प्रदेश का नाम रौशन कर अनुराग शाह ने इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020 मे नाम दर्ज कराया

Lucknow

(www.arya-tv.com)राजधानी के उदीयमान प्रतिभावान गायक अनुराग शाह ने उत्तर प्रदेश का नाम रौशन कर भारत के प्रतिष्टित सम्मान ‘इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020 में अपना नाम दर्ज कराया।
अनुराग को यह सम्मान विगत 12 नवंबर को राजधानी के थ्रीजी होटल हुसैनगंज, लखनऊ में एक घंटा 50 मिनट में 250 गीतों के स्थाई (मुखड़ा) के साथ गीतमाला प्रस्तुत करने के लिये इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है । इस बात की जानकारी इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की आधिकारिक ईमेल द्वारा अनुराग को दी गई।
प्रतिभावान गायक अनुराग शाह ने भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविधालय से वर्ष 2013 मे शास्त्रीय संगीत मे विशारद की डिग्री पण्डित देवेन्द्र पाठक के निर्देशन मे प्राप्त की है। अनुराग का नाम इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020 मे दर्ज होने पर कुलदीप सिंह, अरविन्द सक्सेना, नीलेश पाल, कान्ती लाल शाह, किशन और अनुभव ने उन्हें संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी है।