पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ रही बलात्कार व हिंसा की घटनाओं से ममता सरकार पर फूटा एबीवीपी का गुस्सा

Lucknow
  • उठो द्रोपदी शस्त्र उठाओ अब गोविंद ना आएंगे

पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ रही हिंसा ,महिला असुरक्षा व अराजकता के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ विश्वविद्यालय महानगर के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर ममता बनर्जी की सरकार का पुतला दहन किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या एक पर विश्वविद्यालय इकाई के कारकर्ताओ ने ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर कहा की आए दिन पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री के रूप में मुखिया होने बावजूद भी वहां की महिलाएं अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रही हो, वहां पर ममता बनर्जी को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए।

अभाविप की छात्रा कार्यकर्ता साक्षी सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां केन्द्र सरकार अपना पूरा फोकस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर लगा रही है वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार इसके बिल्कुल विपरीत बेटियों की जिंदजी को दांव पर लगाये बैठी है सरकार को हमेशा अपनी कुर्सी की चिंता सताए रहती है। कालेज और कैम्पस में पढ़ने वाली छटाओं को घर से परिसर तक ममता सरकार सुरक्षा देने में असमर्थ हैं ,तो केंद्र सरकार को ममता से इस्तीफा लेकर वहां तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

अभाविप प्रान्त सह मन्त्री राजाराम कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रदेश की मुखिया ही महिला हो फिर भी वहां की महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के की जिम्मेदारी से सरकार पीछे हट रही हो यह बेहद ही चिंता का विषय है। बंगाल में लगातार बढ़ रही बलात्कार,मर्डर व अराजकता से यह प्रतीत होता है कि ममता बनर्जी प्रदेश चलाने में अक्षम है।

श्वेता शर्मा ने कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं, बंगाल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ घटित घटना में सम्मिलित सभी दोषियों को फांसी की सजा हो व इस तरह की घटना भविष्य में ना हो इसके लिए कठोर कानून बनाना चाहिए। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष जयव्रत राय, अनुराग काकरण, प्रखर दुबे,इकाई मन्त्री जतिन शुक्ला, विवेक, पलास,अभिषेक, विकास, देवेन्द्र, आदेश,नेहा यादव,निशा पटेल सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।