डॉ. अभिषेक मिश्र को मिला शिक्षक श्री अवार्ड

Lucknow

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रयागराज स्थित के पी इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ अभिषेक मिश्रा को नई दिल्ली में आयोजित भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय समारोह में शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉक्टर मिश्र को यह सम्मान नेपाल की राष्ट्रपति परमानंद झा व भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ प्रणव मुखर्जी ने प्रदान किया। पुरस्कार मिलते ही प्रयागवासियों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है इस अवसर पर शिक्षक समुदाय तथा डॉक्टर को जानने वालों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां देते रहे।

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर नई दिल्ली स्थित कृष्ण मेनन भवन में इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं शिक्षाविदों का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा समेत कई लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें कि भारत नेपाल के प्राचीन संबंध भारत नेपाल के बहुआयामी संबंध प्राचीन काल से चले आ रहे हैं भारत नेपाल राष्ट्र दो हैं, लेकिन आत्मा एक है भारत नेपाल के ऋषि त्यौहार गोत्र शिक्षा संस्कृति एक जैसी है। भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनरुत्थान हो भारत पूना वैदिक कालीन जगतगुरु के आसन पर पदस्थापित हो एवं दुनिया का 8वां सबसे ताकतवर देश भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता के लिए सदस्यों का नैतिक समर्थन की अपेक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान एक प्रशंसनीय कार्य है।