मुंबई में सिनेमाघर खुलने पर भी आमिर खान रिलीज नहीं करेंगे अपनी मूवी ‘लाल सिंह चड्ढा’

# Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज को भी टाल दिया है। इस बात की घोषणा अमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की है। दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य से सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खोलने की घोषणा की है। यहां कोरोना वायरस की महामारी के चलते सिनेमाघरों को बंद कर रखा था।

राज्य सरकार के इस फैसले से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। बावजूद इसके आमिर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को इस साल क्रिसमस पर रिलीज न करने का फैसला किया है। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट लिख फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट को टालने की घोषणा की है। अब आमिर खान की यह फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

आमिर ने अपने नोट में लिखा, ’20 अक्टूबर से फिर से सिनेमाघर खुल कर रहे हैं, सरकार के इस फैसला का हम स्वागत करते हैं, लेकिन महामारी के परिणामों को देखते हुए हम अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को इस साल क्रिसमस पर रिलीज करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम इस फिल्म को 2022 में वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज करेंगे।’ सोशल मीडिया पर आमिर खान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में आमिर खान ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग को पूरा किया है। शुक्रवार (17 सितम्बर) को लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी हो गयी। आखिरी शेड्यूल मुंबई में हुआ, जिसमें आमिर के साथ करीना भी शामिल हुईं। लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी और देशभर में लगभग 100 लोकेशंस पर इसे शूट किया गया है। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की बेहद चर्चित फिल्म फॉरेस्ट गम्प का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म को 6 एकेडमी पुरस्कार मिले थे। लाल सिंह चड्ढा की पटकथा अतुल कुलकर्णी के साथ एरिक रोथ ने लिखी है। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं, जो आमिर के साथ सीक्रेट सुपरस्टार बना चुके हैं।