31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह 1 फरवरी को लालबाग मुख्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के कर कमलों द्वारा सेवानिवृत्त देयता और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मृतक आश्रित के रुप में उनके आश्रितों को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महापौर, नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष सम्मानित आनंद वर्मा, महामंत्री राम अचल, उपाध्यक्ष शमील एकलाख , संगठन मंत्री अर्जुन यादव कार्यालय मंत्री शत्रोहन लाल, मंत्री श्रीमती रेखा यादव, विजय लक्ष्मी स्थानीय निकाय कर्मचारी नेता शशी मिश्रा, कैसर रजा उ.प्र. नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष राजेश सिंह वरिष्ठ सफाई कर्मचारी नेता नरेश बालिमीकि, कर्मचारी नेता आनंद मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी तथा परिवार जन उपस्थित रहे।