- डॉ. नवीन मिश्रा के सगाई समारोह में आत्मीयता और गरिमा का सुंदर संगम
स्थानीय शहर में आयोजित डॉ. नवीन मिश्रा (एमडी होम्योपैथिक) के सगाई समारोह में सामाजिक एवं मीडिया जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम सौहार्द, सादगी और पारिवारिक आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आर्य टीवी के स्टेट हेड डॉ. अजय शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा, डॉ. शिवम पांडे वरिष्ठ होम्यौपैथिक डाक्टर,डॉ.प्रियंका पांडेय महिला होम्यौपैथी डाक्टर,वरिष्ठ होम्यौपैथी डाक्टर अभय सिंह राणा सहित अन्य मित्रगण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवयुगल को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह के दौरान हर्षोल्लास का माहौल बना रहा और परिजनों व मित्रों ने नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य, सुखद वैवाहिक जीवन एवं समृद्धि की कामना की। प्रेम, सम्मान और अपनत्व से परिपूर्ण यह सगाई समारोह उपस्थित सभी लोगों के लिए यादगार बन गया।
