(www.arya-tv.com)उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। उत्तराखंड की सभी 70 सीट पर आए रुझान में भाजपा ने बहुमत से बहुत ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। पिछली बार 57 सीट जीतने वाली भाजपा अब 45 सीट पर आगे है। कांग्रेस की बढ़त अब 21 सीट पर रह गई है, जबकि चार सीट पर अन्य को बढ़त मिली हुई है। सभी 70 सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ी AAP अब किसी सीट पर आगे नहीं है।
मणिपुर की 60 सीटों में से सत्ताधारी भाजपा अब 23 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस को 12 सीट पर बढ़त मिली हुई है। राज्य में 2002 से 2017 तक सरकार बनाने वाली कांग्रेस और भाजपा को स्थानीय दलों NPP और NPF ने कड़ी टक्कर दी है। रुझान में NPP को 10 सीट पर, NPF को 6 सीट पर और अन्य को 9 सीट पर बढ़त मिली हुई है।
उत्तराखंड में मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर दोबारा कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी से पिछड़ गए हैं। मणिपुर की हेनिगांग सीट पर मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह 14914 वोट से आगे चल रहे हैं।
अपडेट्स…
- उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी भूषण कोटद्वार सीट से आगे चल रही हैं।
- उत्तराखंड में हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत पीछे चल रही हैं।
- मणिपुर में यूरिपोक सीट पर NPP के दिग्गज नेता युमनाम जॉयकुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के रघुमणि सिंह 101 वोट से पीछे चल रहे हैं।
- उत्तराखंड की श्रीनगर सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मौजूदा मंत्री और भाजपा विधायक धन सिंह रावत पर बढ़त बनाई हुई है।
- मणिपुर की लंगथबल सीट पर कांग्रेस के ओकराम जॉय सिंह 1911 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि निम्बोल सीट पर भाजपा के बसंत कुमार सिंह 4426 वोट से आगे हैं।
- उत्तराखंड की पौड़ी सीट पर भाजपा के राजकुमार पोरी आगे, यमकेश्वर सीट पर भाजपा की रेणु बिष्ट आगे चल रही हैं।
- मणिपुर की हिरोक सीट पर भाजपा के टी राधेश्याम सिंह 604 वोट से, खुंद्रकपामी सीट पर कांग्रेस के थोकचोम लोकेश्वर सिंह भाजपा के टी. महेन्द्रो सिंह से 361 वोट से आगे, लिलोंग सीट से भाजपा के अंतस खान 946 वोट से आगे चल रहे हैं।