(www.arya-tv.com) यूपी चुनाव का रण कौन जीतेगा, कौन हारेगा? वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। अब तक जो रुझान आए हैं, उसमें भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है। इस चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं, जो कि हार जीत के आगे की हैं। यानी इन सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत भविष्य की सियासत का ट्रेंड सेट करेगी।
पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ रहे योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर की सदर सीट से मैदान में हैं। योगी लगभग 4 हजार वोट से आगे हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने यादव बाहुल्य सीट करहल से चुनाव लड़ा है। अखिलेश लगभग 9 हजार वोट से आगे हैं। वहीं IPS की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आए असीम अरुण कन्नौज से चुनाव लड़ रहे हैं। असीम अरुण और सपा के अनिल कुमार दोहरे में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
LIVE अपडेट्स…
- योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से करीब 4000 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की सुभावती शुक्ला है।
- अखिलेश यादव करहल से आगे चल रहे हैं। अखिलेश 9 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
- पोस्टल बैलेट की गिनती में ओम प्रकाश राजभर जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं।
- कुंडा से राजा भैया ने लीड बना रखी है। उनका मुकाबला सपा के लकी यादव से है।
- फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।
- सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।
- अमेठी सीट से भाजपा के संजय सिंह सपा के महाराजी प्रजापति से 1,164 वोट से पीछे चल रहे हैं।
- कन्नौज से IPS असीम अरुण सपा के अनिल कुमार दोहरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं।
