Skip to content
Monday, August 10, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

बंद सूर्यांश के बैंक खाते से 83.98 लाख की रकम पार, कानपुर का सातिर साइबर फ्रॉड

Kanpur Zone
2022-02-15 Arya Tv Desk

कानपुर (www.arya-tv.com) पत्नी आंचल खरबंदा की संदिग्ध हालातों में मौत के मामले में जेल में बंद रसोई मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की कंपनी के खाते से 83.98 लाख रुपये निकल गए। कंपनी के अकाउंटेंट ने थाना नजीराबाद में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर ठगों ने यह धनराशि कई बार में चेक व एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाली। आरोप है कि जिस तरह से पैसे निकाले गए, उसमें बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है।

रसोई मसाला के कारोबारी सूर्यांश खरबंदा को पुलिस ने 20 नवंबर, 2021 को पत्नी आंचल की मौत के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सूर्यांश की मां निशा खरबंदा भी इस मामले में जेल में बंद हैं और वर्तमान में इलाज के चलते एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती है। सूर्यांश की मेसर्स आक्सो इंपैक्स के नाम से कंपनी है। कंपनी के अकाउंटेंट बेनाझाबर निवासी रमेश शुक्ला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक, कंपनी का एडवांटेज करंट स्कीम के तहत बैंक आफ बड़ौदा की अशोक नगर शाखा में खाता है।

सूर्यांश के जेल जाने से पहले 20 नवंबर, 2021 को इस बैंक खाते में 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि थी। 11 फरवरी को कंपनी के कार्यालय में आइसीआइसीआइ बैंक के ओवरड्राफ्ट विभाग के कर्मचारी प्रशांत कुमार आए। प्रशांत ने जानकारी दी कि पिछले दिनों कंपनी के बैंक आफ बड़ौदा और आइसीआइसीआइ बैंक अकाउंट से जमकर पैसा निकाला जा रहा है। इसके बाद जब पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि साइबर ठगों ने बैंक आफ बड़ौदा की चेक व एटीएम कार्ड के माध्यम से 83.98 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

आइसीआइसीआइ बैंक भी सवालों के घेरे में : अकाउंटेंट के मुताबिक, चेक से लाखों रुपयों को सूर्यांश खरबंदा के आइसीआइसीआइ बैंक के व्यक्तिगत खाते में डाला गया और बाद में एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हुए पैसा निकाला गया। सूर्यांश ने इस बैंक खाते के लिए एटीएम कार्ड लिया नहीं था। एटीएम कार्ड सूर्यांश के जेल जाने के बाद निर्गत हुआ। घर के पते पर एटीएम कार्ड नहीं आया।

सीसीटीवी खोलेगा लाखों की धोखाधड़ी का राज : एटीएम कार्ड से निकाले गए रुपये को लेकर अकाउंटेंट ने पुलिस से निवेदन किया है कि वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं, जहां से पैसे निकाले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में पैसा निकालने वाला जरूर कैद हुआ होगा। इस लिहाज से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने का अनुरोध भी पुलिस से किया गया है।

यह उठ रहे सवाल

-ठगी का यह सारा खेल कैसे हुआ?

-क्या आइसीआइसीआइ बैंक के कर्मचारी भी मिले थे?

– क्या साइबर ठगों ने डुप्लीकेट सिम कार्ड निकालकर एटीएम कार्ड लिया?

– अगर एटीएम कार्ड जारी हुआ तो साइबर ठगों के हाथ में कैसे पहुंच गया?

– चेक से 83 लाख लाख रुपये सूर्यांश के आइसीआइसीआइ बैंक खाते में डाले गए और बाद में एटीएम कार्ड का प्रयोग करके नकदी निकाली कैसे निकाल ली गई?

-मामला बेहद गंभीर है। कंपनी के अकाउंटेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Tagged 83.98 lakh crossed from closed Suryansh's bank account Kanpur's Satir cyber fraud कानपुर का सातिर साइबर फ्रॉड बंद सूर्यांश के बैंक खाते से 83.98 लाख की रकम पार

Post navigation

विजय मिश्रा को मिली नामांकन की अनुमति, जेल से लड़ेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या करा सकते हैं:ओमप्रकाश राजभर

Related Posts

सेना-पुलिस भर्ती में असफल युवक ने दी जान, घरेलू कलह में युवक ने उठाया खौफनाक कदम; करंट से फैक्ट्रीकर्मी की मौत

2026-08-10 Dr. Anil Tripathi

Kanpur News : बिल्डर से मांगी दो लाख की रंगदारी, रकम न देने पर भवन सील कराने की धमकी; यूट्यूबर पर FIR

2026-08-10 Dr. Anil Tripathi

सड़क पर अचानक गौवंश के आने से बिगड़ा बैलेंस, दो डीसीएम की भीषण भिड़ंत से चालक की मौत

2026-08-08 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • Deoria News : IGRS शिकायतों में लापरवाही पर डीएम का एक्शन, पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • जनता दर्शन में बोले CM योगी, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा’

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • प्रयागराज में राहुल गांधी का युवाओं से आह्वान, बोले- नफरत नहीं मोहब्बत से बदलें व्यवस्था; काला झंडा दिखाने का प्रयास

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • UP News: भाजपा सांसद मुकेश राजपूत समेत 87 लोगों पर FIR, MP-MLA कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • महादेवा जलाभिषेक के लिए निकले तीन दोस्तों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की दर्दनाक मौत एक घायल

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • सेना-पुलिस भर्ती में असफल युवक ने दी जान, घरेलू कलह में युवक ने उठाया खौफनाक कदम; करंट से फैक्ट्रीकर्मी की मौत

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • Kanpur News : बिल्डर से मांगी दो लाख की रंगदारी, रकम न देने पर भवन सील कराने की धमकी; यूट्यूबर पर FIR

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • Rampur Crime: बेटी से दुष्कर्म के प्रयास मामले में समझौता न करने पर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला मृतक का शव

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • Sitapur News : सुरक्षा में तैनात जवानों की लापरवाही का वीडियो वायरल, तहसीलदार बोले- कराई जाएगी मामले की जांच

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • मामा ने 10 हजार में बेची भांजी, युवक ने किया दुष्कर्म, दर्ज हुई रिपोर्ट…जानिए मामला

    2026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • ‘अगर मुस्लिम देश एक साथ खड़े हो जाएं तो…’, मक्का डिफेंस एग्रीमेंट पर अरागची का बड़ा बयान

    2026-08-102026-08-10 Dr. Anil Tripathi
  • डिग्री और कौशल के अंतर को पाटना भारत के रोजगार भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत : डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-08-09 Dr. Ajay Shukla

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR