महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों में मुंबई के 71 पुलिस कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

# ## National

(www.arya-tv.com) देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार अब कोरोना वारियर्स को भी अपना शिकार बना रहा है। मुंबई पुलिस विभाग ने कहा कि 71 पुलिसकर्मी पिछले 24 घंटों में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अब तक उसके कुल 9510 कर्मचारी पॉजिटिव हुए हैं, जबकि शुरू से लेकर अब तक कोरोना की वजह से 123 पुलिस कर्मचारियों की मौत हुई है। राज्य में अभी भी 265 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन से किया इंकार

राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की मांग 800 मीट्रिक टन/दिन से अधिक होने या 40% से अधिक कोविड बेड पर कब्जा होने के बाद महाराष्ट्र सरकार लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों पर विचार करेगी।