अमेरिका में हिंदू विरासत माह:नदी किनारे जश्न की तैयारी

# ## International

(www.arya-tv.com)अमेरिका हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपोत्सव की तैयारियों में व्यस्त है। न्यूयॉर्क में बारिश हो रही है, बावजूद इसके लोग उत्साह के साथ बाजारों में घूम रहे हैं। स्वादिष्ट भोजन, पारंपरिक संगीत और ढेर सारी रंगीन सजावट के साथ दीपावली ने यहां वापसी की है। पिछले साल कोरोना की वजह से सारे कार्यक्रम ऑनलाइन हुए थे। दीपावली की वजह से यहां अक्टूबर हिंदू विरासत माह के रूप में मनाया जा रहा है। राज्यों में इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है।

दीपोत्सव की रोशनी ने अमेरिका को रोशन करना शुरू कर दिया है। डिज्नीलैंड से लेकर टाइम्स स्क्वायर तक दीपोत्सव के उत्साह में रोशन है। पहली बार वन वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर भी दीपावली की जमगमग में रोशन नजर आएगा। यहां दीपावली से एक हफ्ते पहले ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुष्ठान और दीपावली मेले, स्ट्रीट शो आयोजित हो रहे हैं। अमेरिका में 10 हजार से अधिक मौजूदगी वाले 300 से अधिक आयोजन हो रहे हैं।

(www.arya-tv.com)न्यूयॉर्क के रूबिन म्यूजियम में दीपावली के मौके पर रातभर चलने वाले इवेंट में 50 से अधिक भारतीय संगीतकार प्रस्तुति देंगे। न्यूयॉर्क शहर और न्यूजर्सी में हडसन नदी के किनारे भव्य लाइटिंग और आतिशबाजी के शो होंगे। कैलिफोर्निया स्थित डिज्नी पार्क भी दीपोत्सव के लिए तैयार है। यहां मेहमानों के लिए बॉलीवुड डांस पार्टी रखी गई है। टेक्सास के सैन एंटोनियो में दिवाली कार्यक्रम में हर साल 15 हजार लोग शिरकत करते हैं।

यहां सेंट एंटोनियो नदी का किनारा भव्य दीपोत्सव और आतिशबाजी से रोशन दिखेगा। इसी तरह नॉर्थ कैरोलिना, क्वींस, सिएटल, वर्जीनिया और कैलिफोर्निया में भी बड़े आयोजन होंगे। त्योहार के चलते अमेरिका में पुजारियों की पूछ-परख बढ़ गई है। पूजा एन पुजारी जैसी कंपनियां ऑनलाइन पूजा करवा रही हैं और एक पूजा के लिए 500 डॉलर तक शुल्क ले रही हैं। पुजारियों के 20 हजार ऑनलाइन एंगेजमेंट हैं।

इवेंट कंपनियों ने भी जबर्दस्त तैयारियां की हैं। दिवाली डिनर एंड डांस, मंगलम दीवाली महोत्सव, किड्स दिवाली डिस्को पार्टी आदि नाम से इवेंट रखे हैं। इनमें म्यूजिक से लेकर डिनर के इंतजाम हैं। इनके टिकट के लिए 15 से 150 डॉलर खर्च करने होंगे। ज्वैलरी की बिक्री आम दिनों की तुलना में 3 गुना अधिक है।