Skip to content
Friday, June 12, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

आरपीएफ के दीवान समेत चार लोगों के खाते से नौ दो ग्यारह कर दी रकम

Prayagraj Zone
2021-09-15 Arya Tv Desk

प्रयागराज (www.arya-tv.com) साइबर अपराधी लगातार लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। अब शातिरों ने रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल समेत चार लोगों को शिकार बनाया है। अपराधियों ने अलग-अलग झांसा देकर आनलाइन ठगी की। भुक्तभोगियों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके पहले रिटायर्ड प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत आठ लोगों को पिछले हफ्ते भी शिकार बनाया गया था। इंटरनेट के जरिए लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में भय पैदा होने लगा है कि उन्हें भी बड़ा झटका नहीं लग जाए।

एटीएम कार्ड क्लोन कर उड़ा दी रकम

शहर कोतवाली क्षेत्र के ललित नगर कालोनी में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार पांडेय रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एटीएम कार्ड उनके पास था। मगर इसी बीच किसी ने उनके खाते से 45 हजार रुपये गायब कर दिए। इससे परेशान मनोज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। करेली के करामत चौकी मोहल्ले में रहने वाली संगीता गौड़ से भी करीब 19 हजार रुपये की ठगी की गई।

संगीता ने आदित्य बिरला कंपनी से लोन के लिए आवेदन किया था। उनके पास विनोद वर्मा नामक व्यक्ति ने फोन किया। बताया कि लोन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 2150 हजार रुपये आनलाइन ट्रांफसर कर दीजिए। इसके बाद उसने प्रोसेसिंग फीस और दूसरे काम के लिए करीब 19 हजार रुपये ले लिए। मगर जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो हतप्रभ रह गईं।

कैसे निकल गए पैसे, पीड़ित हैं हतप्रभ

शिवकुटी के ओम गायत्री नगर निवासी वीरेंद्र नाथ मिश्रा के खाते से भी साइबर शातिरों ने दो बार में 15 हजार रुपये उड़ा दिए। वीरेंद्र सिंह का खाता बैंक आफ बड़ौदा में है और एटीएम कार्ड भी उनके पास सुरक्षित रखा था। इसके बावजूद न जाने कैसे खाते से पैसे निकल गए। इसी तरह जीटीबी नगर करेली के अजहर हशमत के खाते से भी 55 हजार रुपये निकाले गए। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

Tagged crime news of hindi prayagraj news of crime in hindi The amount was reduced from the account of four people including the Diwan of RPF. today prayagraj news आरपीएफ के दीवान समेत चार लोगों के खाते से नौ दो ग्यारह कर दी रकम

Post navigation

लालू की ‘लालटेन’ का ख्याल अब रखेंगें तेज प्रताप
गुजरात में मंत्रिमंडल के फेरबदल पर विवाद, भूपेंद्र पटेल कर सकते है पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव

Related Posts

यूपी में बड़ी शिक्षक भर्ती की तैयारी, 60 हजार खाली पद भरने में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग

2026-06-12 Dr. Anil Tripathi

जागृति शुक्ला मौत मामला : हाईकोर्ट ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, जानें पूरा मामला

2026-06-11 Dr. Anil Tripathi

‘ACP की सैलरी से वसूला जाए 2 लाख का मुआवजा’, 8 दिन की अवैध हिरासत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

2026-06-10 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • गैप ईयर: भविष्य की तैयारी या समय की बर्बादी

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • पलक झपकते भारत से नेपाल और नेपाल से भारत पहुंचेगा पैसा, UPI आधारित मनी ट्रांसफर सिस्टम लॉन्च

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • डॉक्टर शुभम वत्सय ने बताया फैटी लिवर से छुटकारा पाने का आसान तरीका, आज ही डाइट में शामिल करें ये 3 फूड्स

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • FIFA World Cup 2026: एक ही मैच में 3 रेड कार्ड का इस्तेमाल, मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत के साथ किया आगाज

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • एक जंग और तीन दुश्मन, सस्पेंस-रोमांच से भरपूर ‘इसाकापटनम’ का OTT पर होगा धमाका

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • दिल्ली आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, RSS चीफ मोहन भागवत थे सवार; AC कोच की खिड़की का शीशा टूटा

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • जूनियर के अंडर तैनाती मिलने से खफा इंस्पेक्टर ने दिया इस्तीफा, कानपुर पुलिस की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर उठे सवाल

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • अमेरिका के मिसाइल अटैक में हिमाचल के आदित्य शर्मा की मौत, जहाज पर कैडेट के रूप में थे कार्यरत

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भीतर कोई मतभेद नहीं’, बदमाश ने अफवाह को बताया गलत; कनाडा में फायरिंग की जिम्मेदारी ली

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी में बड़ी शिक्षक भर्ती की तैयारी, 60 हजार खाली पद भरने में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • Kanpur News : कानपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत मॉक ड्रिल

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi
  • Bareilly News : आईफोन शोरूम के मालिक आशुतोष अग्रवाल के घर ईडी ने 40 घंटे से ज्यादा तक चलाया सर्च अभियान

    2026-06-12 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR