(www.arya-tv.com)सलमान खान के साथ ‘तेरे नाम’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं भूमिका चावला ‘बिग बॉस’ के 15वें सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ सकती है। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है और दोनों के बीच डिस्कशन चल रहा है। सलमान खान इस शो के होस्ट हैं और अगर भूमिका वाकई शो का हिस्सा बनती हैं तो दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। भूमिका के अलावा बॉलीवुड के कई अन्य सेलेब्स को भी शो के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
2. ‘ओह माय गॉड’ में परेश रावल को रिप्लेस करेंगे पंकज त्रिपाठी
कुछ महीने पहले अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल की घोषणा हुई थी। हालांकि, इस बार फिल्म में परेश रावल नजर नहीं आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी जगह पंकज त्रिपाठी फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे। बताया जा रहा है कि इसे लेकर पंकज त्रिपाठी से लंबे समय से डिस्कशन चल रहा था और अब उन्हें फिल्म में लॉक कर लिया गया है। इसी साल गर्मी में प्रोजेक्ट फ्लोर पर आना था। लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो सका। अब सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और दो महीने में इसे पूरा किया जाएगा।
3. शादी के बाद काजल अग्रवाल ने साइन की पहली फिल्म
शादी के बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि काजल अपकमिंग फिल्म ‘उमा’ में लीड रोल निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन तथागत सिंह कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर मंत्रराज पालीवाल हैं। फिल्म की बाकी कास्टिंग का अनाउंसमेंट अभी होना बाकी है। काजल ने पिछले साल अक्टूबर में बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की। एक्ट्रेस की अन्य अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो इनमें ‘हे सिनामिका’, ‘आचार्य’, ‘इंडियन 2’ और ‘पेरिस पेरिस’ शामिल हैं।