आगरा(www.arya-tv.com) आगरा में आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आगरा में भी एक लीटर पेट्रोल के दाम 90 रुपये के करीब पहुंच चुके हैं। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे का इजाफा हुआ है। इससे पेट्रोल अब 88.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत में 70 पैसे बढ़े हैं। डीजल 81.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह कीमत रविवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगी।
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
तेल कंपनियां इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम रोज तय करने का काम करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों (टैक्स) और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल और डीजल में के दामों यह कॉस्ट भी जुड़ती है।