गोरखपुर (www.arya-tv.com)शुक्रवार की बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह लोगों ने खिलखिली धूप का लुफ्त उठाया। कोई धूप में चाय की चुस्कियों का आनंद लेता दिखा तो किसी ने सुबह की धूप में पढ़ाई की। मौसम विभाग ने पूर्वनुमान जताया है दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ उसके बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ बह सकती है। इसकी अधिकतम गति 4 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मौसम साफ रहेगा। आगामी 7 फरवरी तक दिन का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बूंदा-बादी के बाद तीन डिग्री चढ़ा पारा
शुक्रवार को बूंदा-बादी के बावजूद न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
फरवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार से दिन का अधिकतम तापमान औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान औसत न्यूनतम तापमान के करीब रह सकता है।
धूप का लुफ्त उठाते दिख रहे लोग
पिछले कई दिनों लगातार हो रही धूप से लोग उत्साहित हैं। लोग दिन में धूप का लुफ्त उठाते देखे जा रहे हैं।
औसत अधिकतम तापमान- 26.4 डिग्री सेल्सियस।
औसत न्यूनतम तापमान- 11.6 डिग्री सेल्सियस।
औसत वर्षा- 13. 4 मिली मीटर।
औसत बादल गर्जन- 1.3 दिन।
औसत कुहरा दिन – 2.1 औसत दिन।
168 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पहुंचा एक्युआई
एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्युआई) 168 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया है। मौसम व पर्यावरण के जानकारों का मानना है कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर की एक्युआई फेफड़े के लिए शुद्ध मानी जाती है।