गोरखपुर में ठंड से गलन का रिकार्ड टूटा, जानिए कब तक रहेगी यही स्थिति

Gorakhpur Zone

गोरखपुर (www.arya-tv.com) पिछले चार वर्षों में 2018 की जनवरी में सबसे अधिक ठंडक रही है। पिछले छह दिनों से बदला मौसम 2018 जैसी ठंड का आभास करा रहा है। पिछले चार दिनों से पछुआ हवाएं लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसकी देन है कि पारा गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार इस सीजन के सबसे ठंड दिन के रूप में रिकार्ड किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि 13 जनवरी 2018 को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था शनिवार सुबह भी घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यह स्थिति अभी आगामी 4 फरवरी तक जारी रहेगी।

शुक्रवार को गोरखपुर नैनीताल व शिमला से भी अधिक ठंडा रहा। बर्फीली हवाओं के चलते लोग दिन भर ठिठुरते रहे। शुक्रवार को बर्फीली हवाओं से लोग दिन भर कांपते रहे। सूरज बादलों के पीछे दुबका रहा। पछुआ हवाएं लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे चलने से पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 15.4 व न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तथा शिमला का अधिकतम 12.3 व न्यूनतम 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि गोरखपुर जिले का अधिकतम तापमान 11.6 व न्यूनतम 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शुक्रवार की ठंड ने वर्ष 2018 की याद दिला दी। 13 जनवरी 2018 को दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। उसके बाद 12 जनवरी 2019 को 21.1 डिग्री सेल्सियस, 13 जनवरी 2020 को 13.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।