(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसानों के संगठन के द्वारा भारत बंद के आह्वान का खास असर नहीं दिखाई पड़ा। मंगलवार की सुबह आम दिनों की तरह शहर के आवागमन और मार्केट का खुलना शुरू हुआ। हालांकि कुछ बड़े दुकानदार या चाय की दुकानों के मालिक ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर रखी है। शहर के हजरत गंज लालबाग अमीनाबाद कैसर बाग समेत तमाम शहर की मार्केट अपने तय समय खुलने लगी।
फिलहाल लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र में किसान संगठनों ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया हैं। करीब एक दर्जन से ज्यादा किसान नेताओं को अलग-अलग जगहों पर नजरबंद कर दिया गया है और कुछ को हिरासत में रखा गया हैं। राजधानी लखनऊ में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने बताया लखनऊ ग्रामीण में भी एक से धारा 144 बीती रात से लागू है।
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष समेत एक दर्जन नेता पुलिस हिरासत में
भारत बन्द को लेकर पुलिस की कार्रवाई शुरू करते हुए किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को पुलिस ने लखनऊ में उनके कार्यालय से हिरासत में लिया। वही कुछ अन्य राजनीतिक संगठनों के लोगों को भी पुलिस में हिरासत में ले रखा है किसान संगठनों के नेताओं पर लगातार पुलिस की निगाहें बनी हुई है। बीते सोमवार रात को ही किसान संगठनों से जुड़े कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
लखनऊ ग्रामीण के 65 स्थानों पर होगा प्रदर्शन, रहेगा जाम
प्रदेश प्रवक्ता भाकियू आलोक वर्मा ने बताया कि, यह सभी जाम 11 बजे दोपहर से 3 बजे शाम तक रहेगा। जिसमे एम्बुलेंस ,छात्र छात्रा इनको आने -जाने की अनुमति रहेगी। लखनऊ में गांव से लेकर मुख्यमार्ग पर 65 स्थानों पर जाम किया जायेगा। दिल्ली बार्डर से प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने जारी किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत बंद इस प्रकार से रहेगा। गणेश शंकर वर्मा ,किशोरी लाल पटेल , मनीष पटेल काका ,मन्नु, गंगाराम प्रधान के नेतृत्व में गोसाई गंज में 10 स्थानों पर जाम रहेगा।
