(www.arya-tv.com) एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस, जो देश का एक सबसे विश्वसनीय प्राइवेट जीवन बीमाकर्ता है, ने दमदार ‘एसबीआई लाईफ-स्मार्ट फ्यूचर चॉइसेज‘ सेविंग्स प्रोडक्ट को लॉन्च किया। बीमा की आवश्यकता के बारे में ग्राहकों की बढ़ती जागरूकता के बीच लॉन्च किया गया, यह व्यक्तिगत, नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपैटिंग जीवन बीमा बचत प्लान ग्राहकों को पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान समय-समय पर उनकी बदलती आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न विकल्पों के चुनाव की ताकत (पावर टू चूज) प्रदान करता है।
एसबीआई लाईफ के ‘स्मार्ट फ्यूचर चॉइसेज’ का उद्देश्य ग्राहकों को प्रीमियम राशि, पॉलिसी अवधि या प्रीमियम भुगतान अवधि के चुनाव के साथ-साथ उनकी बदलती जरूरतों एवं आवश्यकताओं के अनुसार जीवन बीमा प्लान के फीचर्स की समीक्षा करने की शक्ति प्रदान करना है। यह प्लान, एकमुश्त या लचीले तरीके से लाभ भुगतानों के चुनाव का विशिष्ट अवसर प्रदान करता है। आप अपनी बदलती आवश्यकताओं के अनुसार नियमित कैश बोनस और भुगतान का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
चूंकि यह उत्पाद ‘डीआईवाई’ (डू ईट योरसेल्फ) विशेषता वाला है, अत: यह मिलेनियल्स की विशिष्ट आवश्यकताएं पूरी करने के लिए उपयुक्त है, जो पूर्व में चुने गये उत्पाद लाभों तक बंधा रहना नहीं चाहते, बल्कि पॉलिसी अवधि के दौरान या मैच्योरिटी पर मिलने वाले लाभों के चुनाव की आजादी चाहते हैं। और इस प्रकार, इस उत्पाद के जरिए जीवन बीमा बाजार में मौजूद इस निहित आवश्यकता को पूरा किया गया है। ‘एसबीआई लाईफ – स्मार्ट फ्यूचर चॉइसेज’ के लॉन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट ज़ोन 3, श्री रविन्द्र कुमार ने कहा,
”हमारे हाल के ‘अंडरस्टैंडिंग कंज्यूमर ऐटिट्यूड टुआर्ड्स फाइनेंशियल इम्यूनिटी‘ (वित्तीय प्रतिरोधकता के प्रति ग्राहकों की प्रवृत्ति को समझना) सर्वेक्षण से पता चलता है कि वित्तीय सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता किस तरह से बढ़ी है। ग्राहकों को सबसे अधिक चिंता सुरक्षा, स्वयं को प्राप्त होने वाले कवर और सही बीमा प्लान के चयन को लेकर होती है। एक तरफ, जहां ग्राहकों को सुरक्षा की तलाश है, वहीं दूसरी ओर, वो यह भी चाहते हैं कि वो अपने वित्त से जुड़े जो भी चुनाव करते हैं, उस पर कुछ हद तक उनका नियंत्रण रहे। ग्राहकों की इस अंतर्दृष्टि के अनुरूप, हमारी नयी उत्पाद पेशकश अनेक विकल्प प्रदान करती है, एसबीआई लाईफ – स्मार्ट फ्यूचर चॉइसेज प्रोडक्ट, न केवल नियमित अंतरालों पर भुगतान प्रदान करता है, बल्कि साथ ही, भविष्य में उपयोग के लिए बचत का विकल्प भी उपलब्ध कराता है और नियमित अंतराल पर भुगतान या आस्थगित भुगतान का विकल्प भी प्रदान करता है।‘
