2022 में अंतरिक्ष में होंगे भारतीय – पीएम मोदी

National

(Arya tv webdesk: Lucknow) 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में एक बड़ी खुशखबरी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि साल 2022 में आजादी के 75 साल पूरे हो जायेंगे। तब भारत गगनयान के जरिये अंतरिक्ष में तिंरगा लेकर जाएगा।

पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और इसके वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए निकट भविष्य की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक और खुशखबरी देने का अवसर मिला है। साल 2022, यानि आजादी के 75वें वर्ष में और संभव हुआ तो उससे पहले ही, भारत मां का कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, अंतरिक्ष में जाएगा. उसके हाथ में तिरंगा होगा।

Image result for p m at lal kila
प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही इसरो की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है, जो अपने शोध में बेहद उत्कृष्ट और इनोवेशन में सबसे आगे हैं।
इन वैज्ञानिकों ने जब एक साथ 100 से अधिक सैटलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाया तो पूरी दुनिया देखती रह गई। अब देश का लक्ष्य मानव सहित यान अंतरिक्ष में भेजने का है।

अब तक सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन ही अंतरिक्ष में मानव मिशन कार्यक्रम चला रहे हैं। वहीं इसरो ने पिछले महीने ही अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन बचाने वाले पैड अबॉर्ट टेस्ट (पैट) का सफल परीक्षण किया था, जिसे अंतरिक्ष में मानव मिशन के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि चंद्रयान-1 भारत का पहला चंद्र अभियान था और इसरो ने इसे अक्तूबर 2008 में पेश किया था. वहीं मंगलयान भारत का मंगल अभियान था जो 2014 में शुरू हुआ था।