सफाई कर्मचारियों से मारपीट बर्दाश्त नहीं होगी : नगर आयुक्त

# ## Lucknow
  • सफाई कर्मचारियों से मारपीट बर्दाश्त नहीं होगी:नगर आयुक्त
  • कच्चा राशन प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा:नगर आयुक्त

(www.arya-tv.com)थाना अलीगंज क्षेत्र में कार्य के दौरान नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजेन्द्र वाल्मीकि से मारपीट की घटना को तुरंत संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा तत्काल कार्यवाही करवाई गयी और साथ ही मारपीट करने वालों पर रासुका लगाने के लिए पत्र भी लिखा गया। उधर जैसे की सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना का पता चला तो तुरंत ही संघ के अधिकतर नेताओं और कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों पर धारा 147, 307, 323, 332, 353, 504, 506, एस.सी. एक्ट, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन इत्यादि में एफआईआर दर्ज करायी गयी। इसी के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार भी किया गया। आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में नगर आयुक्त श्री त्रिपाठी का साफ कहना है कि किसी भी नगर निगम कर्मचारी पर कोरोना संक्रमण में किसी भी प्रकार की मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही उन्होंने शहर की जनता से सफाई या अन्य कार्य के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है।

कच्चा राशन प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा:नगर आयुक्त

कोविड 19 के दौरान में लाॅक डाउन में जरूरतमंद लोगों को पका भोजन उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा 09 कम्युनिटी किचेन जोनवार संचालित किए जा रहे हैं। इन कम्युनिटी किचेन से रेलवे स्टेशन पर आने वाले प्रवासी मजदूरों तथा फ्लोटिंग प्रवासी मजदूरों को भी भोजन प्रदान किया जा रहा था। जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिये गये है कि रेलवे स्टेशन पर जो प्रवासी मजदूर ट्रेनो के माध्यम से आ रहे हैं, उनके लिए पके भोजन की व्यवस्था लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा की जायेगी।

वर्तमान समय में गर्मी के मौसम के कारण तापमान काफी बढ़ गया है, ऐसी स्थिति में कम्युनिटी किचन से लोगों तक खाना पहुँचाने मे देरी होने पर खाना खराब होने की सम्भावना बढ़ गयी है। साथ ही साथ नगर निगम लखनऊ द्वारा आवश्यकतानुसार पके भोजन के स्थान पर एक सप्ताह की कच्ची खाद्य सामग्री की किट लोगों तक पहुँचायी जा रही है। वर्तमान में कम्युनिटी किचेन में सूखे/कच्चे राशन की किट तैयार करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जिनको आवश्यकतानुसार जरूरतमंद लोगो को उपलब्ध कराया जा रहा है तथा भविष्य में भी उपलब्ध कराया जाता रहेगा। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखकर पके भोजन के स्थान पर कच्चा राशन प्राथमिकता के आधार पर लोगो तक पहुँचाया जायेगा। पूर्व किचेन के स्थान पर निम्नलिखित दायित्वों के साथ कम्युनिटी किचेन का संचालन किये जाने का निर्णय लिया गया:-

  •  जोन-8 नगर निगम कल्याण मंडप, औरंगाबाद क्रासिंग  
    प्रवासी श्रमिको के ट्रांसिट स्थल अवध शिल्प ग्राम हेतु पके भोजन की व्यवस्था तथा माँग के अनुरूप जोन-5 में पके भोजन की आपूर्ति
  • जोन- 6 एल.डी.ए. सामुदायिक केन्द्र, चैक लोहिया पार्क 
    प्रवासी मजदूरो के ट्रांसिट स्थल डाॅ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय हेतु पके भोजन की व्यवस्था तथा जोन- 1 व 2 में माँग के अनुसार पके भोजन की आपूर्ति
  •  लक्ष्मण गौशाला, जानकीपुरम 
    जोन-3, 4 व 7 में माँग के अनुरूप पके भोजन की आपूर्ति