मेयर संयुक्ता भाटिया ने प्रवासी मज़दूरों को वितरित किया भोजन

Lucknow UP

लखनऊ। नगर निगम लगातार कोरोना योद्धाओं की तरह डटा हुआ है। चाहे साफ सफाई की व्यवस्था हो , सेनिटाइज या फिर प्रवासी मज़दूरों को भोजन कराने की। हर संभव निगम के कर्मचारी अधिकारी लगे हुए हैं।

शनिवार को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा पारा तिराहे पर पूर्व पार्षद  नागेंद्र सिंह के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लखनऊ विभाग द्वारा लगाए गए राहत कैम्प में प्रवासी मज़दूरों को भोजन वितरण किया गया।
इस दौरान लखनऊ विभाग के ब्रजेश  एवं अन्य स्वयंसेवक बन्धु भी मौजूद रहे।