Arya News Desk पूरे देश में लॉक डाउन है और हर कोई अपनी सुबह की शुरुआत अलग-अलग तरीके से करता है। कोई समाचार सुनता है तो कोई गाने सुनता है और इनके लिए प्रतिदिन अलग-अलग काम करने पड़ते हैं। अगर हम कहें कि आपको सुबह-सुबह सिर्फ अपने फोन के सामने गुड मॉर्निंग बोलना होगा, उसके बाद आपका पसंदीदा कंटेंट या फिर गाने खुद ब खुद प्ले हो जाएंगे।
स्मार्टफोन की इस आधुनिक सुविधा का फायदा उठाना बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के सामने आपको kहे गूगलl कहना होगा। उसके बाद फोन स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दाईं ओर दिए गए कंपास के आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां फोटो के नीचे चार कैटेगरी दिखाई देंगी, जिनमें एक kयूl, kअसिस्टेंटl, kसर्विसl और kहोमl का विकल्प मिलेगा। इनमें से kअसिस्टेंटl नामक विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर नीचे की तरफ रुटीन का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें। अब इसमें कुछ ऐसे नाम दिखाई देंगे, जो पहले से गूगल ने उपयोगकर्ता की सहूलियत के लिहाज से सेट किए हुए हैं। हर एक में अधिकतर पांच एक्शन शामिल होते हैं। इसमें से गुड मॉर्निंग के रुटीन पर क्लिक कर दें।
गुड मॉर्निंग के विकल्प पर क्लिक करने के बाद देख सकते हैं कि स्क्रीन पर कुछ बॉक्स बने हैं, जो बताते हैं कि गुड मॉर्निंग या गुड मॉर्निंग गूगल बोलने के बाद क्या-क्या प्ले होगा। अभी लॉकडाउन है तो आप कम्यूट का विकल्प हटा सकते हैं क्योंकि यह घर से दफ्तर तक जाने का समय बताता है और लॉकडाउन की वजह से इसकी जरूरत नहीं है तो इसके बॉक्स को हटा सकते हैं। बदलाव करने के बाद स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दिए गए सेव नामक विकल्प को हटा दें। इसके बाद जैसे ही आप सुबह उठते ही हे गूगल गुड मॉर्निंग बोलेंगे तो उसके बाद यह सुविधाएं आपके लिए तैयार हो जाएंगी।