अगर सुबह-सुबह आप भी नहीं करते ये काम, तो गंभीर बीमारियों को दे रहें हैं जन्म

Health /Sanitation

सुबह में जब भी हमारी निंद खुलती है उस समय हमारा शरीर और मांसपेशियां बेहद सक्रिय होती हैं। ऐसे में हम सुबह में शरीर के साथ जो कुछ भी करते हैं उसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। तो बिना देर किए आइए जानते हैं इन गलत आदतों के बारे में विस्तार से…

नाश्ते में न करें इन चीजों को शामिल
सुबह की जल्दी में अगल आप हेल्दी खाने की बजाय प्रोसेस्ड फूड या पैक किया हुआ फ्रोजन नाश्ता खाते हैं, तो आपका वजन अनकंट्रोल हो सकता है। प्रोसेस्ड फूड में डाले जाने वाले प्रीजरवेटिव और अलग अलग फ्लेवर का आपके स्वास्थ्य पर गलत असर हो सकता है। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। सुबह जंक फूड खाना खुद के स्वास्थ्य के साथ खेलना है।

सुबह नाश्ता ही नहीं करना
ऐसे कई लोग हैं जो जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता ही छोड़ देते हैं जो मोटापा बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण होता है। अगर आप सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए नाश्ता ही ना करेंगे, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे आपके मेटाबोलिज्म का संतुलन बिगड़ जाएगा और आपको ज्यादा भूख लगेगी और आप ज्यादा खाने की कोशिश करेंगे।

पानी न पीना
सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए और साथ ही नाश्ते के बाद भी एक निश्चित अंतराल पर पानी का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको वजन कंट्रोल करने में फायदा होगा बल्कि आप कई घातक बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। पानी पीने से शरीर के सारे जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हो सकता है।

एक्सरसाइज ना करना
एक्सरसाइज आपके सभी रोगों की काट हो सकती है। अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है या किसी मानसिक बीमारी के शिकार है तो आपको सुबह एक्सरसाइज से काफी फायदा हो सकता है। अगर आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल नहीं करते हैं तो आप धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं। आपको सुबह रनिंग, जॉगिंग या साइकलिक करनी चाहिए।