व्हाट्सएप पिछले कई वर्षों से अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फीचर्स पेश करता आ रहा हैं। इन सभी में सबसे खास व्हाट्सएप स्टेटस फीचर है। यूजर्स इस फीचर के जरिए व्हाट्सएप पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। हालांकि, व्हाट्सएप ने अब तक ऐसा कोई फीचर लॉन्च नहीं है, जिससे व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड किया जा सकें। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आप किसी भी अन्य यूजर के व्हाट्सएप स्टेट्स को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं पूरा तरीका…
किसी भी यूजर के स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में ‘स्टेटस डाउनलोडर फॉर व्हाट्सएप’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
डाउनलोड हो जाने के बाद आपको एप ओपन करना होगा। यहां आपको क्लिक टू चैट और स्टेटस डाउनलोडर विकल्प दिखाई देंगे।
इन दोनों ऑप्शन में से आपको स्टेटस डाउनलोडर के विकल्प को चुनना होगा। यहां आपको सभी यूजर्स की फोटो और वीडियो दिखाई देंगी, जो उन्होंने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस के रूप में शेयर की थी।
आप जिस भी फोटो या वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उस पर क्लिक करें। इसके बाद डाउनलोड बटन पर टैप करना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टेटस से डाउनलोड की गई सभी फोटो और वीडियो फाइल मैनेजर के स्टेटस डाउनलोडर फोल्डर में जाकर स्टोर हो जाएंगी।
