पूरे दिन ऊर्जा से परिपूर्ण रहने के लिए सुबह में पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप जो भी आहार ले रहे हैं उसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होनी चाहिए। हालांकि कई बार ये समझ में नहीं आता है कि सुबह नाश्ते में ऐसी कौन सी चीज खाएं जिससे हम स्वस्थ रह सकते हैं।
सुबह में पौष्टिक नाश्ता इसलिए करना जरूरी होता है क्योंकि हमारा पेट लंबे समय से खाली रहता है। शरीर के आंतरिक अंगों को लंबे समय के आराम के बाद भरपूर मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए आपको खाली पेट खाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से…
पपीता
फाइबर के गुणों से भरपूर पपीता वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है। वजन को नियंत्रित रखने के साथ-साथ पपीता बढ़े वजन को भी कम करता है। यह एर बेहतरीन फल है जो पूरे शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है। पपीता के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय संबंधित रोग भी दूर होते हैं।
एलोवेरा
कई लोगों को पेट संबंधित समस्या रहती है या पेट साफ नहीं होता है। ऐसे लोगों को खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। पानी के साथ मिलाकर इस जूस का सेवन करने से पेट की सफाई हो जाती है। इतना ही नहीं एलोवेरा जूस के सेवन से कब्ज संबंधित समस्या भी दूर हो जाती है।
गुनगुने पानी के साथ शहद
सुबह के समय, गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह बहुत सारे मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड और एंजाइम प्रदान करेगा जो आपके पेट को साफ और स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा, यदि आप गर्म शहद पानी पीते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देगा और आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा।
