लखनऊ: अखिल भारतीय ब्रह्मसमाज ने वर्ष 2026 के लिए अपनी नवगठित कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। संगठन के विस्तार और सुचारू संचालन के उद्देश्य से संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी, लखनऊ जनपद कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रदेशों के संयोजकों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला ने इसकी घोषणा की।
- संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल
संगठन के संरक्षक मंडल में गंगा चरण पाण्डेय, कर्नल दयाशंकर दुबे, वी० एन० मिश्रा (सेवानिवृत्त डी०जी०पी०), दिवाकर त्रिपाठी (सेवानिवृत्त आई०ए०एस०) और रंगनाथ पाण्डेय (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) को शामिल किया गया है। वहीं, मार्गदर्शक मंडल में सी० पी० अवस्थी को अध्यक्ष तथा अवधेश अवस्थी और शारदा प्रसाद तिवारी को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त दयाशंकर पाण्डेय, कमल किशोर शर्मा और जय प्रकाश बाजपेई को उपाध्यक्ष, कोमल द्विवेदी को महामंत्री, कमल बाजपेई और आशुतोष मणि त्रिपाठी को कार्यवाहक महामंत्री, राम कृष्ण त्रिपाठी और अवधेश त्रिवेदी को उप-महामंत्री, शिव कुमार शुक्ल को कोषाध्यक्ष तथा राम प्रकाश पाण्डेय को संयोजक बनाया गया है।
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देवेन्द्र शुक्ल को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। राम कुमार चौबे और जे० पी० पाण्डेय को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में दयाशंकर पाण्डेय (एडवोकेट), नारायण पाण्डेय, राम कुमार बाजपेई, हरि शंकर बाजपेई, घनश्याम पाण्डेय, गिरिजा शंकर त्रिपाठी,राजीव शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सिद्धेश दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। वेद प्रकाश शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री, कौशिक बनर्जी को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) तथा शिव शंकर मिश्रा और अंजनी कुमार दीक्षित (बब्लू) को राष्ट्रीय कार्यवाहक महामंत्री नियुक्त किया गया है। उप-महामंत्री पद पर राम किशोर मिश्रा, अच्युतानन्द धर द्विवेदी, अजय तिवारी, प्रेम तिवारी और संजीव गिरी को चुना गया है। इसके साथ ही प्रेम कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, तरूण अग्निहोत्री को राष्ट्रीय सहायक कोषाध्यक्ष, सर्वेश शुक्ला और मधुकर पाण्डेय को राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा ओम प्रकाश तिवारी, अखिलेश शुक्ला और चन्द्र प्रकाश मिश्रा को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अर्जुन द्विवेदी, हरीश चन्द्र तिवारी और डॉ.अजय शुक्ल (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी) तथा बृजेश कुमार मिश्रा (राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी) को दी गई है, जबकि विनोद कुमार मिश्रा को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमाकान्त शुक्ला (LIC), शेष मणि दुबे, गायत्री शंकर दीक्षित, एस० पी० शुक्ला, एम० पी० दीक्षित, राजीव शुक्ला, रवि कॉचरू और मानवेन्द्र पाण्डेय को शामिल किया गया है।
- उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी
उत्तर प्रदेश इकाई में कर्नल अरविन्द शुक्ला को संरक्षक, विजय त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष और विजय मिश्र को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर आर० के० शुक्ल (प्रयागराज), डॉ० अरविन्द पाण्डेय (वाराणसी), ब्रह्मानन्द पाण्डेय (बलिया), सी० पी० तिवारी (प्रयागराज) और गोपी कृष्ण पाठक,बबुशा शुक्ल प्रदेश उपाध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। राकेश त्रिपाठी को महासचिव, प्रफुल्ल शंकर पाण्डेय को कार्यवाहक महासचिव, शैलेन्द्र शुक्ल को कोषाध्यक्ष तथा राकेश तिवारी (इटावा), अनिल पाण्डेय और महन्त पुनीत पाण्डेय (मैनपुरी) को संगठन मंत्री बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सर्वेश तिवारी को सौंपा गया है।
- लखनऊ जनपद कार्यकारिणी एवं युवा प्रकोष्ठ
लखनऊ जनपद कार्यकारिणी में रमेश चन्द्र बेरी को संरक्षक, विकास मिश्रा को अध्यक्ष और नवीन चन्द्र पन्त को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुदेश मिश्रा व आनन्द शुक्ला को उपाध्यक्ष, रमाशंकर बाजपेई को सचिव, आशीष बाजपेई व प्रद्योत शुक्ला को उप-सचिव, पंकज तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा आकाश बाजपेई को संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं, युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में अभिषेक शुक्ल को अध्यक्ष, संजय दुबे को कार्यवाहक अध्यक्ष, नवनीत ओझा को महामंत्री और पवित्र सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
- महिला प्रकोष्ठ (राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ जनपद)
राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ में महामंडलेश्वर कामाक्षी जी (दिल्ली), रेखा त्रिपाठी और डा० सुषमा मिश्रा को संरक्षिका बनाया गया है। डॉ० स्मिता मिश्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, संध्या बाजपेई को कार्यकारी अध्यक्ष तथा कान्ती मुद्गल, वन्दना तिवारी और नीलिमा त्रिपाठी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमलेश बाजपेई को महामंत्री/सचिव, विनीता त्रिपाठी को उप-महामंत्री/उप-सचिव, अमिता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष और मुक्ता शर्मा (ग्रेटर नोएडा) को संयोजिका बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ में पूर्णिमा दीक्षित को प्रदेश अध्यक्ष, डॉ० शशी मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रभा मिश्रा को महामंत्री/सचिव और चित्रा द्विवेदी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लखनऊ जनपद महिला प्रकोष्ठ में सुमन शर्मा को अध्यक्ष, रागिनी दुबे को कार्यवाहक अध्यक्ष, भूमिका बाजपेई (एडवोकेट) को महामंत्री/सचिव और साक्षी अवस्थी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
- सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं अन्य प्रदेशों के संयोजक
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में शेष नारायण पाण्डेय को अध्यक्ष, अमित दीक्षित को कार्यवाहक अध्यक्ष, कीर्ति मिश्रा को उपाध्यक्ष, गोविन्द मिश्रा को महामंत्री, जगदीश नारायण को कार्यवाहक महामंत्री, लक्ष्मी कान्त तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा राकेश श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही राम रूप यादव (पप्पू यादव), शैलेन्द्र श्रीवास्तव (एडवोकेट) और योगेन्द्र कुमार सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया है। देश के अन्य राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए अंकित शर्मा को दिल्ली (NCR), सत्य प्रसाद बाजपेई को महाराष्ट्र संयोजक, धर्मेन्द्र दुबे को महाराष्ट्र सह-संयोजक, नागेन्द्र नाथ मिश्रा को उड़ीसा, अनुराग बाजपेई को आन्ध्रप्रदेश, जुगुल किशोर शर्मा को जम्मू-कश्मीर, पिक्कू झा को असम, चिराग मिश्रा को मध्य प्रदेश तथा मुक्ता शर्मा (ग्रेटर नोएडा) को हरियाणा का संयोजक बनाया गया है।
- जनपद कार्यकारिणी गठन प्रभारी
विभिन्न जनपदों व क्षेत्रों में कार्यकारिणी गठन के लिए भी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें प्रयागराज व दिल्ली/महाराष्ट्र के लिए देवेन्द्र शुक्ल व आर० के० शुक्ल, लखनऊ के लिए राम कुमार चौबे, दया शंकर पाण्डेय (एडवोकेट), हरि शंकर बाजपेई, राम कुमार बाजपेई, रमाकान्त शुक्ल (LIC), शैलेन्द्र शुक्ला व संजीव गिरी, रायबरेली के लिए नारायण पाण्डेय, जौनपुर के लिए घनश्याम पाण्डेय व राकेश त्रिपाठी, गोरखपुर के लिए गिरजा शंकर त्रिपाठी, बाराबंकी के लिए सिद्धेश दुबे व ओम प्रकाश तिवारी, वाराणसी के लिए डॉ० अरविन्द पाण्डेय, अयोध्या के लिए वेद प्रकाश शर्मा, सीतापुर के लिए कौशिक बनर्जी, बस्ती के लिए शिव शंकर मिश्रा, उन्नाव के लिए अंजनी कुमार दीक्षित व प्रेम कुमार मिश्रा, कन्नौज के लिए राम किशोर मिश्रा, कानपुर के लिए सर्वेश शुक्ला, लखीमपुर के लिए मधुकर पाण्डेय व एम० पी० दीक्षित, देवरिया के लिए चन्द्र प्रकाश मिश्रा, प्रतापगढ़ के लिए राजीव शुक्ला, हरदोई के लिए रवि कॉचरू, बलिया के लिए विजय मिश्रा व ब्रह्मानन्द पाण्डेय, इटावा के लिए राकेश तिवारी, मैनपुरी के लिए महन्त पुनीत पाण्डेय तथा सहारनपुर व मेरठ के लिए अंकित शर्मा शामिल हैं।
