डॉ. राजेश्वर सिंह की 20 km लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Lucknow
  • डॉ. राजेश्वर सिंह के आह्वान पर Gen Z युवाओं ने भरी राष्ट्रप्रेम की हुंकार
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने भीषण गर्मी में भी जन-उत्साह को बनाया राष्ट्रीय संकल्प
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने तारा शक्ति महिला समूह की महिलाओं को 70 सिलाई मशीनों का किया वितरण
  • डॉ. राजेश्वर सिंह की भव्य तिरंगा यात्रा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आर.पी. सिंह ने की सहभागिता
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने तिरंगा यात्रा से दिया राष्ट्र प्रथम, बलिदान-स्मरण और युवा एकता का त्रिआयामी संदेश

“हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान” — इसी उद्घोष के साथ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के अभूतपूर्व रंग में रंग गया। माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी के नेतृत्व एवं संकल्प से प्रेरित यह तिरंगा यात्रा जन-आस्था और राष्ट्रप्रेम के अद्वितीय संगम के रूप में स्मरणीय बन गई। सेवा और समर्पण की इसी भावना के साथ माननीय विधायक जी निरंतर क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहते हैं।

20 किलोमीटर की यह भव्य तिरंगा यात्रा एचपी पेट्रोल पंप (अशोक लीलैंड गेट नंबर-2) से प्रारंभ होकर वृंदावन योजना, तेलीबाग स्थित सार्वजनिक पार्क पर संपन्न हुई। भीषण गर्मी भी जनसैलाब के जोश को तनिक भी कम न कर सकी, और मार्ग के प्रत्येक बिंदु पर राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर  आर.पी. सिंह जी यात्रा के प्रारंभ से समापन तक निरंतर साथ बने रहे। उनकी प्रेरक उपस्थिति ने विशेष रूप से Gen Z युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह का संचार किया।

 

  • डॉ. राजेश्वर सिंह जी द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा के मूल में तीन गूढ़ संदेश निहित रहे 
  • राष्ट्र प्रथम की भावना — तिरंगा इस सत्य का सतत स्मरण कराता है कि जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा की समस्त विविधताओं से ऊपर हमारी सबसे बड़ी एवं सर्वोच्च पहचान “भारतीय” होने की है। इसी एकात्म भाव को जन-जन तक पहुँचाना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य रहा।
  • बलिदान का स्मरण — यह यात्रा उन अगणित स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का माध्यम बनी, जिनके अप्रतिम संघर्ष के फलस्वरूप आज तिरंगा स्वाभिमान एवं गौरव के साथ लहरा रहा है।
  • एकता और युवा पीढ़ी में राष्ट्रभाव — तिरंगा यात्रा नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, नागरिक कर्तव्य एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम सिद्ध हुई। “एक तिरंगा, एक राष्ट्र, एक संकल्प — भारत सर्वोपरि” के मूलमंत्र के साथ माननीय विधायक जी ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार किया।

यात्रा एचपी पेट्रोल पंप, अशोक लीलैंड गेट नंबर-2 से प्रारंभ हुई, जहाँ पूर्व सांसद रीना चौधरी एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी सतगुरु रावत ने यात्रा का स्वागत किया। आगे बढ़ते हुए जे.पी. लॉन पर पार्षद गीता देवी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना सिंह ने यात्रा में सहभागिता की, तत्पश्चात हाइडिल चौराहा पर व्यापार मंडल के ओम प्रकाश तथा नादरगंज में पार्षद राम नरेश रावत ने जनसैलाब का उत्साहवर्धन किया। अमौसी मेट्रो स्टेशन अंडरपास स्थित मंडल-1 कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव एवं समस्त मंडल टीम ने यात्रा का भव्य स्वागत किया, हेमू कालाणी चौराहे पर सिंधी समाज जबकि हिंदनगर हनुमान मंदिर पर पार्षद सौरभ सिंह मोनू ने यात्रा की अगवानी की।

आशियाना स्थित शनि मंदिर पर पार्षद विमल तिवारी, व्यापार मंडल आशियाना एवं शिविता गोयल की उपस्थिति रही, तो लोक बंधु में पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी तथा पावर हाउस चौराहा पर पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने यात्रा में भाग लिया। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर चौराहा पर मनीष शुक्ला एवं धर्मेंद्र सिंह ने यात्रा का स्वागत किया, इसके पश्चात खजाना चौराहा पर पार्षद हिमांशु अंबेडकर तथा एसएनडी-2 विनोद मौर्य ने जनसमूह का नेतृत्व किया। सालेह नगर में अमर लोधी एवं किसान यूनियन के सदस्यों ने यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाई, तो किला चौराहा स्थित प्रियम प्लाजा पर नामित पार्षद नेहा सिंह, युवा नेता सोनू रावत, महानगर कोषाध्यक्ष दिनेश पांडे, हिन्दू युवा नेता प्रदीप, अर्जुनगंज मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी तथा युवा नेता उमेश कश्यप की सराहनीय उपस्थिति रही। सरपोटगंज चौराहा पर मंडल अध्यक्ष रामकांत मिश्रा एवं मंडल टीम, तथा शनि मंदिर पर पार्षद के.एन. सिंह, पार्षद मनोज रावत एवं अमोद कुमार ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा का समापन वृंदावन योजना, तेलीबाग स्थित सार्वजनिक पार्क पर हुआ, जहाँ पार्षद प्रतिनिधि संजीव अवस्थी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं बहुमनेंद्र सिंह “मुन्ना” की गरिमामयी उपस्थिति में यात्रा भव्यता के साथ संपन्न हुई।

इनके अतिरिक्त तेज नारायण, अमरेंद्र बाहुबली, बाबू सिंह चौहान, आकाश सिंह, विकास सिंह, शेरा सिंह, अरविंद शुक्ला “पिंटू”, पिंटू तिवारी, रंजीत रावत, शुभम राजपूत, अजीत यादव, सुनील यादव तथा योगेश मिश्रा ने भी यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। सेवा और महिला सशक्तिकरण की भावना को भी साकार करते हुए तारा शक्ति महिला समूह की महिलाओं को 70 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा मात्र एक कार्यक्रम नहीं, अपितु राष्ट्र प्रथम की भावना, बलिदान के स्मरण एवं युवा पीढ़ी में एकता के भाव को जाग्रत करने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय संकल्प बन गई। यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध एवं एकता के मार्ग पर सतत प्रेरित करती रहेगी।