कानपुर। कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह काकादेव के एल ब्लॉक नवीन स्थित पर्रकुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट का हिस्सा धंस गया। अचानक हुए हादसे से अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। अपार्टमेंट में सात परिवार रहते हैं। बेसमेंट धंसने की जानकारी मिलते ही लोग बाहर निकल आए। आरोप है कि मेट्रो के कार्य की वजह से हादसा हुआ।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मेट्रो कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता जताई। सूचना मिलने पर मेट्रो के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपार्टमेंट का निरीक्षण शुरू किया।अधिकारियों ने बेसमेंट की स्थिति के साथ आसपास चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लियास्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते अपार्टमेंट की सुरक्षा प्रभावित हुई है। फिलहाल अधिकारी मौके पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी निगरानी की जा रही है।
