थाने के बाहर घूंघट वाली बहू का हाई-वोल्टेज ड्रामा! सास को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, VIDEO हुआ वायरल

# ## Gorakhpur Zone

लखनऊः उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सास-बहू के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घूंघट ओढ़े बहू अपनी सास के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग और पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते नजर आते हैं।

जानकारी के मुताबिक, सास और बहू किसी पारिवारिक विवाद के मामले में थाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला अचानक हाथापाई तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहू ने बीच सड़क पर अपनी सास को लगातार कई थप्पड़ मार दिए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को शांत कराया।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और दोनों पक्षों की ओर से क्या शिकायत दर्ज कराई गई है, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।