पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में छिड़े खूनी संग्राम के बीच अमरीका के नामचीन अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (NYT) ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी हिमाकत कर दी, जिस पर भारत ने उसे ऐसा करारा तमाचा जड़ा है कि अब वे कुछ भी लिखने से पहले सौ बार सोचेंगे. दरअसल, NYT ने अपनी एक रिपोर्ट में अवैध रूप से कब्जे में लिए गए भारतीय इलाके को ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ कह डाला.
इस गुमराह करने वाली शब्दावली पर भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए अमरीकी मीडिया की धज्जियां (India Slams NYT) उड़ा दीं और साफ शब्दों में कह दिया कि दुनिया में ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ नाम की कोई चीज वजूद ही नहीं रखती!
भारतीय दूतावास ने NYT को कैसे लताड़ा?(India Slams NYT)
बता दें कि वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पश्चिमी एजेंडे को तुरंत खारिज करते हुए कड़ा एतराज जताया. भारतीय दूतावास ने साफ किया कि कोई ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर’ (PoK) है.
पाकिस्तान ने भारत के इन केंद्र-शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर जबरन और अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. भारत ने अमरीकी मीडिया को आईना दिखाते हुए दोहराया कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का इलाका भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और हमेशा रहेगा.
