ओम प्रकाश राजभर ने सपा में टूट को लेकर किया नया दावा, बताया बागी गुट का नेतृत्व कौन करेगा?

# ## Lucknow

लखनऊः पश्चिम बंगाल की टीएमसी में टूट और महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) में बगावत के बीच अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) में भी टूट की अटकलें शुरू हो गई हैं। यह अटकलें राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान बाद शुरू हुई। सपा में टूट को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार सुबह नया दावा किया और संकेत दिया कि बागी गुट का नेतृत्व कौन करेगा।

कल से ही अखिलेश यादव पर हमलावर हैं राजभर

बता दें कि राजभर बुधवार से ही अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर हैं। ओपी राजभर ने बुधवार को यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है। राजभर ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है।

अखिलेश जाकर सांसदों से माफी मांगें

राजभर ने कहा कि मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।