Oppo जल्द लॉन्च करने वाला है बिना बटन वाला स्मार्टफोन

Technology

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) जल्द ही खास स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है, जिसमें यूजर्स एक भी फिजिकल बटन नहीं मिलेगा। इससे पहले चीन की टेक कंपनी मीजू ने बिना बटन वाले डिवाइस को शोकेस किया था। इसके अलावा ओप्पो के इस फोन को इनोवेशन डे 2019 इवेंट में भी पेश किया गया था। वहीं, ओप्पो के इस प्रोटोटाइप की कई रिपोर्ट लीक हुई थी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग, नाम और स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है।

डिस्प्ले के अंदर मौजूद होगा कैमरा
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो इस फोन में एक फिजिकल बटन नहीं देगा। इसके साथ ही ओप्पो के अगामी फोन के डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। हालांकि, अब तक इस फोन के प्रोसेसर और स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं मिली है।
डिस्प्ले के अंदर होगा स्पीकर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन के डिस्प्ले के नीचे स्पीकर का सपोर्ट देगी। इस टेक्नोलॉजी को सबसे पहले नेक्स सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में वायरसलेस चार्जिंग मिल सकती है।
Oppo Reno3 Pro जल्द मार्केट में देगा दस्तक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो इस फोन से पहले रेनो 3 प्रो को मार्केट में उतार सकता है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 13 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

हालांकि, अब तक चौथे लेंस की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही कंपनी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 760 5जी का सपोर्ट देगी। इसके अलावा कंपनी इस डिवाइस में 6.5 इंच की एचडी पंचहोल डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होगा।
Oppo Reno3 Pro की बैटरी
ओप्पो इस फोन में 4,025 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट दे सकता है। दूसरी तरफ कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने कहा था कि यूजर्स को इस डिवाइस में डुअल बैंड 5जी सपोर्ट मिलेगा। साथ ही यह फोन आने वाले सभी 5जी कनेक्टिविटी वाले डिवाइसेज को कड़ी चुनौती भी देगा।